बुलंद गोंदिया। मारवाड़ी युवा मंच, गोंदिया एवं मारवाड़ी युवा मंच गोंदिया गरिमा द्वारा जन्म से जीवन तक समाज के साथ, इस भावना से प्रेरित हो मारवाड़ी समाज जीवन संस्कार केंद्र, वरिष्ठ समाजसेवी जुगलकिशोर अग्रवाल के हस्ते उद्घाटित किया गया।
जिसमे गोंदिया जिले के समस्त मारवाड़ी समाज की जनगणना की शुरुआत की गई।
गौरतलब है की समाज की वास्तविक संख्या व संरचना जानने, युवक-युवती परिचय पुस्तिका तैयार करने, एवं सामाजिक योजनाओं की बेहतर रूपरेखा बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत जुगलकिशोर अग्रवाल द्वारा उनके पोते से तरंग अग्रवाल के सहयोग से की गई।
उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के मारवाड़ी समाज का जनगणना प्रपत्र की लिंक पर क्लिक करके अपने परिवार की जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट किया।
इस अवसर पर श्री मारवाड़ी सामूहिक विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष नरेश बंग, हर्ष अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, निधि अग्रवाल, उदित अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मारवाड़ी समाज जीवन संस्कार पंजीयन केंद्र के प्रभारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि समाज बंधुओं को केवल लिंक द्वारा अपने परिवार की जानकारी देना है, इस डेटा को हम समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे, और समय के साथ साथ यह जनगणना कार्यक्रम मारवाड़ी समाज के जीवन संस्कार पंजीयन केंद्र में बदल जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच, गोंदिया के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, गरिमा की अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल ने गोंदिया जिले के समाज बंधुओं को बताया कि इस गूगल लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना बेहद आसान है और कोई भी बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका उपयोग कर सकता है।
उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की है।




