बुलंद गोंदिया। चीचगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले जमींदार वार्ड चीजगढ़ निवासी बड़े भाई सचिन गेंदराज बापू राउत 30 वर्ष को छोटे भाई लोकेश गेंदराज बापू राउत उम्र 25 वर्ष द्वारा पारिवारिक विवाद में लोहे की सलाक (साफ्टींग) से गाल व सिर पर मारकर हत्या कर दी उपरोक्त घटना 21 दिसंबर की रात 10:00 बजे के दौरान घटीत हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीचगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले जमींदार वार्ड चीजगढ़ निवासी मृतक सचिन गेंदराज बापू राउत उम्र 30 वर्ष यह शराब के नशे में प्रतिदिन घर में आकर गाली गलौज कर विवाद करता था।
घटना वाले दिन भी मृतक सुबह से ही शराब पीकर घर में गाली गलौज कर रहा था साथ ही अपनी बहन के साथ मारपीट कर वह गाली गलौज कर परेशान कर रहा था जिस पर आरोपी लोकेश गेंदराज बापू राउत द्वारा उसे मना करने पर उसके साथ विवाद करने लगा जिस पर आक्रोश में आकर घर में रखी हुई ट्रैक्टर की लोहे की खींच वह (साफ्टींग) उठाकर मृतक के गाल पर वह सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी।
उपरोक्त मामले में फरियादी पुलिस हवलदार सुधाकर पांडुरंग सहारे पुलिस स्टेशन चीचगढ़ द्वारा दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर धारा 103,1 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आगे की जांच चीचगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सपोनी जनार्दन हेगडकर द्वारा की जा रही है।




