गोंदिया -बालाघाट राष्ट्रीय महामार्ग मंथंर गति व लापरवाही पूर्ण तरीके से निर्माण वृक्षधरा फाउंडेशन ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया से बालाघाट के राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य गत काफी समय से चल रहा है जो धीमी गति से चलने के साथ ही लापरवाही पूर्ण तरीके से तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। जिससे उपरोक्त मार्ग के सैकड़ो ग्राम के नागरिकों वह आवागमन करने वाले नागरिकों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है इसे देखते हुए वृक्षधरा फाउंडेशन ने जिलाधिकारी वह गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल को निवेदन देकर इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

गौरतलब है की गोंदिया से बालाघाट तक के राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य गति 1 वर्ष से अधिक समय से चल रहा है जिसमें रावणवादी से गोंदिया तक के निर्माण कार्य के दौरान संबंधित कंपनी द्वारा लापरवाही पूर्ण व धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर मार्गों के दोनों और गहरी खुदाई कर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है तथा सुरक्षा बैरिकेट्स, चेतावनी संकेत नाही रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाए घटित हो रही है तथा प्रतिदिन इसकी संख्या बढ़ रही है।

उपरोक्त मार्ग से वाहन चालको किसानो,विद्यार्थीयो एंबुलेंस सेवाएं तथा आम नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर हो रहे हैं। साथ ही धूल मट्टी के कारण विभिन्न रोग, आंखों की जलन व स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी तेजी से क्षेत्र में बढ़ गई है इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश देने के लिए वृक्षधरा फाउंडेशन द्वारा जिलाधिकारी प्रजीत नायर वह गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल को निवेदन देकर की है।

महामार्ग का अधूरा कार्य जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक किया जाए
वृक्षधरा फाउंडेशन ने मांग की है कि उपरोक्त अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए उपरोक्त कार्य मंद गति से हो रहा है जिससे दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है।

सैकड़ो वर्ष पुराने वृक्षों की कटाई भरपाई करेगा कौन ॽ
महामार्ग के निर्माण के दौरान मार्ग के दोनों और के 100 वर्ष से अधिक के पुराने वृक्षों को काटा गया है जिसकी भरपाई की जिम्मेदारी किसकी है विकास तो किया जा रहा है लेकिन पर्यावरण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा वृक्षारोपण की फाइल कागजों पर सीमित रह गई है इस पर मांग की है कि कटे हुए वृक्षों के बदले महामार्ग के दोनों और 8 फीट ऊंचाई वाले देसी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
जिलाधिकारी द्वारा निवेदन स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया वहीं विधायक विनोद अग्रवाल ने भी प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इस विषय में जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वृक्षधरा फाउंडेशन के पदाधिकारी व स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share Post: