बुलंद गोंदिया। नगर परिषद चुनाव संपन्न होते ही अब स्वीकृत सदस्यों के पद के लिए लाबिंग शुरू हो चुकी है कांग्रेस पक्ष से स्वीकृत सदस्य के लिए संदीप रहांगडाले का नाम प्रमुखता से चर्चा में चल रहा है।
गौरतलब है की कांग्रेस नेता प्रफुल्ल अग्रवाल के करीबी के निष्ठावान कार्यकर्ता संदीप रहांगडाले द्वारा प्रभाग क्रमांक 7 से कांग्रेस पक्ष से अपनी उम्मीदवारी की मांग की थी।
लेकिन पक्ष द्वारा राजू पारधी को टिकट दी गई थी टिकट वितरण के पश्चात से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी लेकिन फिर भी पक्ष द्वारा दिए गए उम्मीदवार का कार्य पक्ष निष्ठ रहते हुए संदीप रहांगडाले द्वारा किया गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस में संदीप रहांगडाले को नप के स्वीकृत सदस्य पद की उम्मीदवारी देने की मांग जोरों से चल रही है। जिससे चल रही चर्चा के अनुसार रंहांगडाले को स्वीकृत पद की उम्मीदवारी दी जा सकती है।
उल्लेखनीय है रहांगडाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के 2010 से 2012 तक गोंदिया शहर अध्यक्ष,वर्ष 12 से 17 तक जिला अध्यक्ष तथा वर्ष 17 से 19 तक महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष व विदर्भ के प्रभारी भी रह चुके हैं, जिसके चलते नगर परिषद में एक युवा को अवसर देने की चर्चा के अनुसार कांग्रेस पक्ष की ओर से उनका नाम स्वीकृत सदस्य के रूप में प्रमुखता से चल रहा है।





