गोंदिया जिले में लहराया कांग्रेस का परचम गोंदिया, गोरेगांव, सालेकसा में कांग्रेस के नगराध्यक्ष तिरोडा में भाजपा गोंदिया नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सचिन गोविँदभाऊ सेंडे विजयी

बुलंद गोंदिया। नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के परिणाम रविवार 21 दिसंबर को घोषित किए गए जिसमें गोंदिया जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहते हुए गोंदिया, सालेकसा वह गोरेगांव में कांग्रेस के नगराध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही बड़ी संख्या में पार्षद चुनकर आए हैं। गोंदिया नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सचिन गोविँदभाऊ सेंडे, गोरेगॉव नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस के तेजराम बिसेन ,सालेकसा में कांग्रेस के विजय फुंडे व तिरोड़ा में भाजपा के अशोक असाटी विजयी हुए /
गौरतलब है की नगर परिषद के चुनाव में इस बार भारी उलट फिर दिखाई दिया गत अनेक वर्षों के परिणामों की तुलना में इस बार नए चेहरों को जनता ने प्राथमिकता दी है, जिसके चलते नगर परिषद के पूर्व पार्षद वरिष्ठ नेताओं को करारी पराजय का सामना करना पड़ा।
गोंदिया नगर परिषद के विजय उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी 18 कांग्रेस 14 राष्ट्रवादी 05 शिवसेना उबाठा 02 बसपा 02 निर्दलीय 03 उम्मीदवारों का समावेश है।


गोंदिया नगर परिषद के विजयी उम्मीदवारों में
     प्रभाग क्रमांक 1
1) अमर रंगारी काँग्रेस 2) ज्योती फूडे काँग्रेस
    प्रभाग क्रमांक 2
नीती विनोद रॉय राष्ट्रवादी चंद्रकुमार चूटे काँग्रेस
     प्रभाग क्रमांक 3
1) संगीता देशमुख भाजपा
2 )कैलास यादव भाजपा
       प्रभाग क्रमांक 4
मैथुला बिसेन भाजपा
राज शुक्ला राष्ट्रवादी
      प्रभाग क्रमांक 5
शिशिर बिसेन भाजपा
सीमा बेबी अग्रवाल भाजपा
     प्रभाग क्रमांक 6
अजय यादव भाजपा
सरिता संजू कुलकर्णी भाजपा
         प्रभाग क्रमांक 7
शिव शर्मा भाजपा
कल्पना बंसोड राष्ट्रवादी
           प्रभाग क्रमांक 8
सुनील भरणे 🐘
स्नेहा गड़पायले 🐘
        प्रभाग क्रमांक 9
पंकज सुंदरलालजी यादव 🔥
दीपा शहारे
   प्रभाग क्रमांक 10
सुनील भालेराव काँग्रेस
संध्या उत्तम यादव काँग्रेस
         प्रभाग क्रमांक 11
अभय अग्रवाल भाजपा
नेहा यादव भाजपा
         प्रभाग क्रमांक 12
संगीता अशोक गुप्ता काँग्रेस
रुपेश नशीने काँग्रेस
    प्रभाग क्रमांक 13
चंद्रकला सतीश देशमुख राष्ट्रवादी
पिंटू माने निर्दलीय 🥗
       प्रभाग क्रमांक 14
विवेक मिश्रा भाजपा
अनीता सतीश मेश्रामभाजपा
        प्रभाग क्रमांक 15
संतोष पटले भाजपा
सीमाताई क़वास भाजपा
         प्रभाग क्रमांक 16
दीपिका रुसे काँग्रेस
बेबीनंदा योगेश बंसोड काँग्रेस
            प्रभाग क्रमांक 17
दुर्गा सुनील तिवारी काँग्रेस
अनुज जायसवाल निर्दलीय
           प्रभाग क्रमांक 18
राकेश ठाकुर काँग्रेस
नेहा रॉकी नायक. भाजपा
      प्रभाग क्रमांक 19
क्रांती जायसवाल काँग्रेस
शिलू ठाकूर काँग्रेस
           प्रभाग क्रमांक 20
प्रगती गहरवार. भाजपा
रिंकू आसवाणी निर्दलीय
           प्रभाग क्रमांक 21
निर्मला मिश्रा राष्ट्रवादी
राहुल वालदे भाजपा
           प्रभाग क्रमांक 22
विजय रगड़े काँग्रेस
शिखा सोनपुरेभाजपा

वरिष्ठ व दिग्गजो की करारी हार
गोंदिया नगर परिषद के चुनाव में भारी उलट फेर दिखाई दिया जिसमें पूर्व पार्षद व अनेक दिग्गज नेता पराजित हो गए जिसमें प्रमुख रूप से शकील मंसूरी, राजकुमार कुथे,, भावना कदम, दीपक बोबडे ,सविता मुरदलियार, हर्षपाल रंगारी,रमेश कुरील, घनश्याम पानतावणे, महेश आहूजा, मौसमी सोनछात्रा ,विनीत सहारे वह मानकर का समावेश है।

पति-पत्नी की जोड़ी पहुंची सदन में
गोंदिया नगर परिषद में इस बार चुनाव में तीन पति-पत्नी की जोड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे थे जिसमें से सिर्फ एक को ही सफलता मिली तथा दो जोड़ियों में से उनके पार्टनर पराजित हो गए। विजय जोड़ी में राकेश ठाकुर व शीलू ठाकुर का समावेश है, वहीं पराजित में नगराध्यक्ष पद पर विजयी सचिन सेंडे की पत्नी वह पंकज यादव की पत्नी पूर्व पार्षद ललित यादव का समावेश है।

सांसद प्रफुल्ल पटेल के गृह ग्राम में राष्ट्रवादी पराजित
सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता संसद प्रफुल्ल पटेल के गृह ग्राम में राष्ट्रवादी कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है गत नगर परिषद के कार्यकाल में 7 पार्षद चुनकर आए थे इस बार सिर्फ5 आए वह नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी 8207 मत ही प्राप्त कर पाए।जबकि पटेल ने अपने उम्मीदवारों का जमकर प्रचार किया था।

: सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में गोंदिया नगर परिषद में सभापति पद के लिए सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में पहुंच चुकी है गोंदिया नगर परिषद में पहली बार तीन निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

सचिन सेंडे को शुरुआत से बढ़त
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन सेंडे पेटी खुलते ही पहले चरण से ही अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कशिश जायसवाल पर बढ़त बनाएं जो अंत तक रही तथा 27 हजार 800 मत प्राप्त कर 3248 मतों विजय घोषित किए गए।

Share Post: