बुलंद गोंदिया। सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा आयोजित हनुमंत कथा 21 से 23 दिसंबर2025 तक आयोजित की गई है, जिसके कथा व्यास सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का आगमन शनिवार 20 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे विशेष विमान से बिरसी विमानतल पर होगा।
गौरतलब है की सांसद प्रफुल्ल पटेल व वर्षा पटेल के यजमानी में 21 से 23 दिसंबर 2025 तक धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है, जिसके कथा व्यास सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज वृंदावन धाम का 20 दिसंबर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे बिरसी विमानतल पर विशेष विमान द्वारा आगमन होगा।
विमानतल पर स्वागत के पश्चात सांसद प्रफुल्ल पटेल के निवास स्थान पर गुरुदेव का आगमन होगा इसके पश्चात शा म 4:30 बजे मीडिया से मुलाकात करेंगे यह जानकारी पूर्व विधायक राजेंद्र जैन द्वारा दी गई है तथा तीन दिवसीय हनुमंतत कथा में अधिक से अधिक धर्म प्रेमी व नागरिक को आमंत्रित किया गया है।





