कैट गोंदिया जिला के चैयरमेन हुकुमचंद अग्रवाल व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल मनोनीत

बुलंद गोंदिया। देश में व्यापारियों की राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख संगठन कनफेडरेशनऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें गोंदिया जिला कैट के चैयरमेन के रूप में हुकुमचंद अग्रवाल व जिला अध्यक्ष पद पर सीताराम अग्रवाल को मनोनीत किया गया ।

कनफेडरेशनऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) यह 9 करोड़ से अधिक व्यापारीयो व लघु व्यवसायों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है, यह उनके हितों की रक्षा करने के साथ ही स्वदेशी व डिजिटल व्यवसाय को बढ़ावा देता है।
जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतीया का हाल ही में गोंदिया आगमन हुआ था जिनके द्वारा CAIT के विस्तारीकरण के अंतर्गत गोंदिया जिले के चैयरमेन पद पर हुकुमचंद अग्रवाल व अध्यक्ष पद पर सीताराम अग्रवाल को मनोनीत किया।
इस अवसर पर विदर्भ के संयुक्त सचिव आर.डी. अग्रवाल व नागपुर के संयुक्त सचिव गोविंद पटेल,लौंडे ज्वेलर्स के संचालक राजेश लोंडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आयोजित सभा में बी.सी.भरतीया द्वारा कैट की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन करने के साथ ही स्वदेशी व्यवसाय को बढ़ावा देने का आवाहन किया आगे उन्होंने कहा कि कैट गोंदिया में एक सक्षम नेतृत्व मिलने पर गोंदिया के व्यवसायीयों की समस्या का समाधान कैट के माध्यम से आसान हो पाएगा।

इस सभा के अवसर पर नरेश गुप्ता, तुषार नेचवानी, दिलीप अग्रवाल, बलराम कुंदनानी, महेश आहूजा, कचरू लाल अग्रवाल, सागर जायसवाल, श्रीमती प्रीति टेंभंरे,ऋषि टेंभंरे ,राजा ईसरका, राजेश कनोजिया, आनंद अग्रवाल तथा गोंदिया के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share Post: