सालेकसा स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ छेड़छाड़, नागरिकों में आक्रोश उमड़ा जन सैलाब चुनाव अधिकारी मोनिका कांबडे़ को निलंबित करने की मांग

बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता सालेकसा) – सालेकसा नगर पंचायत के चुनाव 2 दिसंबर 2025 को संपन्न हुए जिसकी ईवीएम मशीन तहसील कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखी गई थी। 3 दिसंबर को स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ होते देख सालेकसा में हड़कंप मच गया वह हजारों की संख्या में नागरिक तहसील कार्यालय में जमा होकर चुनाव अधिकारी मोनिका कांबडे़ को निलंबित करने की मांग की।

गौरतलब है की 2 दिसंबर को सालेकसा नगर पंचायत के चुनाव संपन्न हुए थे जिसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाने थे लेकिन न्यायालय के आदेश के चलते चुनावी परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी के चलते सभी ईवीएम मशीन (मतदातन पेटी ) को तहसील कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया था, लेकिन 3 दिसंबर को स्ट्रांग रूम को खोलकर ईवीएम मशीन के साथ छेड़खानी होते हुए कुछ नागरिकों द्वारा देखा गया जिसकी जानकारी सालेकसा शहर में फैलते ही हजारों की संख्या में नागरिक तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचकर मतपेटियों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारी व तहसीलदार मोनिका कांबडे़ को निलंबित करने की मांग की।

इस संदर्भ में संबंधित चुनाव अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कर्मचारी एवं मशीनों के बटनों की जांच कर रहे थे इसमें कोई छेड़खानी नहीं की गई है, किंतु सवाल यह उठता है कि जब मशीन चुनाव के पश्चात संपूर्ण जांच कर सील कर स्ट्रांग रूम में रखी गई तो फिर उसे खोलकर जांच करने का प्रश्न कहां से निर्माण हो गया है जिससे नागरिकों में आशंका निर्माण हो रही कि मतपेटियों के साथ गड़बड़ी की जाएगी।
इस मामले में किसी भी प्रकार का हल देर रात तक निकल नहीं पाया तथा बड़ी संख्या में नागरिक तहसील कार्यालय में जमा है तथा प्रशासन द्वारा निरंतर इस मामले में नागरिकों के साथ चर्चा कर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Share Post: