बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में गोंदिया, तिरोडा नगर परिषद व गोरेगांव, सालेकसा नगर पंचायत के लिए 3:30 बजे तक 45.54 प्रतिशत मतदान हुआ तथा 65 से 70% तक अंतिम मतदान होने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसके परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
गोंदिया जिले की नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनाव के लिए मतगणना 2 दिसंबर मंगलवार को संपन्न हुई इस दौरान छुटपुट विवादों को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 से 3:30 बजे तक 45.54% मतदान दर्ज किया गया तथा अंतिम मतदान प्रतिशत 65 से 70% होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।
इस मतदान में गोंदिया नगर परिषद के लिए 3:30 बजे तक 42.01 तिरोडा नगर परिषद के लिए 45.51% मतदान हुआ।
सालेकसा नगर पंचायत में 3:30 बजे तक मतदान किया गया जिसमें 84.90% अंतिम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया
वहीं गोरेगांव नगर पंचायत में 5:30 बजे तक के अंतिम मतदान प्रतिशत 80.90% दर्ज किया गया तथा गोंदिया व तिरोडा नगर परिषद में समाचार लिखे जाने तक अनेक केदो में मतदान शुरू होने के चलते अंतिम मतदान प्रतिशत प्राप्त नहीं हो पाया।

गोंदिया नगर परिषद के लिए सबसे कम मतदान
गोंदिया नगर परिषद के चुनाव अपने चरम पर थे चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों द्वारा जमकर प्रचार प्रसार किया गया किंतु मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखाई दिया तथा 3:30 बजे तक मात्र 42.01 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था।
40 मिनट तक बाधित रहा मतदान
गोंदिया नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 22 डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर स्कूल के मतदान केंद्र क्रमांक 4 की मशीन के बटन में खराबी आने के चलते 12:52 पर बंद हो गई इसके सुधार के पश्चात 1:32 पर शुरू ही जिसे 40 मिनट तक मतदान बाधित होने के कारण अनेक मतदाता लाइन में लग रहे।
21 को होगी मतगणना
अपील के दौरान समय पर निर्णय न मिलने वह विभिन्न कारणों को लेकर राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 150 से अधिक वार्ड के मतदान को स्थगित कर नए कार्यक्रम 20 दिसंबर 2025 दिया गया है, जिसके चलते उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ द्वारा 3 तारीख को होने वाले मतगणना को स्थगित करने का आदेश दिया इसके पश्चात मतगणना 21 दिसंबर 2025 को संपूर्ण राज्य में एक साथ की जाएगी।
डिजिटल दस्तावेज मान्य नहीं अनेक मतदाताओं को हुई परेशानी
मतदान केदो में मोबाइल प्रतिबंध होने के चलते डिजि लॉकर जैसे डिजिटल दस्तावेजों को मान्यता मतदान केंद्र पर नहीं दी गई थी कुछ मतदान केदो में मतदाताओं द्वारा परिचय पत्र की कॉपी साथ में ना लाकर अपने मोबाइल के माध्यम से लाया गया था लेकिन केंद्र में उन्हें मंजूरी नहीं दिए जाने के चलते अनेक मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छुटपुट विवाद शांतिपूर्ण मतदान
गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुछ मतदान केदो में उम्मीदवारो के प्रतिनिधियों के बीच आपसी छुटपुट विवाद हुए तथा शेष संपूर्ण मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ इस दौरान संवेदनशील व अति संवेदनशील केदो के साथ ही संपूर्ण चुनाव के दौरान पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


जिलाधिकारी व पुलिस निरीक्षक ने किया निरीक्षण
गोंदिया के जिलाधिकारी प्रजित नायर वह पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे द्वारा शहर के अधिकांश मतदान केदो में पहुंचकर निरीक्षण किया।






