रोकडे़ ज्वेलर्स के आठवे शोरूम का शुभारंभ 5, 6 व 7 दिसंबर को गोंदिया में

बुलंद गोंदिया। विदर्भ का विश्वसनीय वह प्रमाणिक ज्वैलरी ब्रांड रोकड़े ज्वैलर्स अपने आठवे शोरूम का शुभारंभ गोंदिया में 5 6 और 7 दिसंबर2025 को कर रहा है इस अवसर पर विभिन्न सेलिब्रिटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे इस प्रकार की जानकारी आयोजित पत्र परिषद में पारस रोकड़े द्वारा दी गई।

गौरतलब है की विदर्भ के सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड जो अपनी 100 वर्षों की विश्वसनीयता के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है ऐसे रोकड़े ज्वैलर्स द्वाराविदर्भ के गोंदिया में अपने आठवे शोरूम का शुभारंभ 5, 6 व 7 दिसंबर 2025 को कर रहा है जो वर्तमान में विदर्भ का सबसे बड़ा शोरूम होगा।
शहर के मनोहर चौक जीएसटी भवन के सामने शुभारंभ यह सबसे बड़ा ज्वेलरी डेस्टीनेशन है जो जिसमें गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, प्लेटटिनम, रत्न एक्सक्लूसिव गिफ्टिंग आर्टिकल्स और फैशन ज्वैलरी जैसे शानदार व प्रीमियम संग्रह की विस्तृत श्रृंखला एक ही छत के नीचे प्राप्त होगी।

15000 से अधिक देश की विभिन्न डिजाइनों के साथ
रोकड़े का यह स्टोर्स हर वर्ग की हर पसंद वह हर अवसर के अनुरूप एक बेहतरीन संग्रह प्रस्तुत कर रहा है। पारंपरिक ब्राइडल मास्टरपीस से लेकर परिष्कृत आधुनिक शैलियों तक रोकड़े ज्वैलर्स हर रचना में विविधता सुंदरता वह भरोसे का मेल प्रस्तुत करता है।
देश की प्रमुख मशहूर हस्तियां होंगी शामिल
रोकड़े के इस स्टोर के शुभारंभ के अवसर पर देश की मशहूर फिल्मी सेलिब्रिटी शामिल होंगे जिसमें 5 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे असुर, जवान और टाइगर-3 फिल्म रिद्धि डोगरा
6 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे उतरन, बिग बॉस सीरीज 16 की प्रमुखअभिनेत्री टीना दत्ता तथा
7 दिसंबर को दोपहर 12:00 देवों के देव महादेव, कॉमेडी नाइट विद कपिल की प्रमुख अभिनेत्री व सेलिब्रिटी पूजा बनर्जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर भव्य शुभारंभ को एक यादगार का रूप देंगे।

विश्वास का प्रतीक
रोकड़े ज्वैलर्स अपने 100 वर्षों से अधिक व्यावसायिक अनुभव के साथ तथा समय पर अपने प्रतिष्ठान को विविधता के साथ प्रस्तुत कर रहा है साथ में ही अपनी विश्वसनीयता, विश्वास, विविधता, गुणवत्ता, सेवा व पारदर्शी जैसे सिद्धांतों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ते हुए संपूर्ण विदर्भ के लाखों परिवारों का भरोसा जीता है।

शुभारंभ के अवसर पर विशेष ऑफर्स
शुभारंभ के इस महत्वपूर्ण अवसर पर रोकड़े ज्वैलर्स द्वारा 5 से 7 दिसंबर तक विशेष ऑफर्स उपलब्ध करवाएगा जिसकी घोषणा भी की है।
जिसमें गोल्ड व सिल्वर ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज में 50% की छूट।
डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100% परसेंट की छूट तथा इन दिनों में गोल्ड सेविंग प्लान शुरू करने वाले ग्राहकों को पहली किस्त पर 25% की छूट भी प्राप्त होगी।

रोकड़े ज्वैलर्स का कुशल नेतृत्व
रोकड़े ज्वेलर्स का संचालन संयुक्त परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसके आधार स्तंभ भैया जी रोकड़े वंदना रोकड़े है तथा उनके साथ राजेश रोकड़े, अनामिका रोकड़े, सारंग रोकड़े, संस्कृति रोकड़े वह पारस रोकड़े परिवार की सैकड़ो वर्ष पुरानी अपनी इस ब्रांड की पुरानी पवित्रता उत्कृष्ट शिल्प कला और ग्राहकों की विश्वसनीयता की विरासत को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

गोंदिया वासियो को विशेष आमंत्रण
गोंदिया वासियों को इस भव्य उद्घाटन में उपस्थित होने व उत्कृष्ट संग्रह व लॉन्च ऑफर्स की एक प्रीमियम आकर्षक शॉपिंग वातावरण के अनुभव करने के लिए रोकड़े ज्वैलर्स द्वारा उन्हें सादर आमंत्रित किया गया है।

तीन नई ब्रांचो का जल्द ही शुभारंभ
गोंदिया में आठवीं शाखा का शुभारंभ करने के पश्चात रोकड़े ज्वैलर्स द्वारा जल्द ही गडचिरोली ,चंद्रपुर वह यवतमाल में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया जाएगा ।

विभिन्न सुविधा
रोकड़े ज्वैलर्स द्वारा अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए अनेक निशुल्क सुविधा प्रायोजित कर रहा है जिसमें सगाई, जन्मदिन ,छोटी पार्टी वह 100 से 200 लोगों के समारोह के लिए विशेष हाल निशुल्क उपलब्ध करवाएगा।
इस प्रकार की जानकारी रोकड़े ज्वेलर्स के डायरेक्टरो द्वारा आयोजित पत्र परिषद में दी गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोकड़े ज्वेलर्स के आधार स्तंभ भैयाजी रोकड़े, वंदना रोकड़े, राजेश रोकड़े, अनामिका रोकड़े, सारंग रोकड़े ,संस्कृति रोकड़ेव पारस रोकड़े उपस्थित थे।

Share Post: