बुलंद गोंदिया। राज्य के साथ ही जिले में भी नगर परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन नगराध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों ने हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच कर शक्ति प्रदर्शन किया। जिले की नगर परिषद नगर पंचायत चुनाव के लिए नगरा ध्यक्ष पद हेतु 44 वह सदस्य पदों हेतु 700 नामांकन दाखिल किए गए।
गौरतलब है की जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में 17 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन होने से आखरी दिन सभी पक्षों के नगराध्यक्ष पदो व सदस्य पदों के उम्मीदवारों द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर अपने नामांकन दाखिल किये।
जिसमें गोंदिया नगर परिषद हेतु नगराध्यक्ष पद हेतु 16 नामांकन ,सदस्य पद हेतु 407
तिरोडा नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद हेतु 6 सदस्य पद हेतु 118 नामांकन।
सालेकसा नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद हेतु 14 सदस्य पद हेतु 91नामांकन।
गोरेगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु 08 व सदस्य पद हेतु 84 नामांकन।
इस प्रकार चारों नगर परिषद व नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद के लिए 44 वह सदस्य पदों के लिए 700 नामांकन दाखिल किए गए।
18 नवंबर मंगलवार को नामांकन पत्रों की छटाई
मंगलवार 18 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की छटाई की जाएंगी
जिसमें गोंदिया नगर परिषद हेतु प्रभात क्रमांक 1 से 5 व नगराध्यक्ष पद के लिए सुबह 11:00 से 12:00 तक
प्रभाग क्र 6 से 10 दोपहर 12 से 1:00 तक
प्रभाग क्रमांक 11 से 15 दोपहर 1 से 2:00 तक
प्रभाग क्रमांक 16 से 20 दोपहर 2:00 से 3:00 तक वह प्रभाग क्रमांक 21 से 22 दोपहर 3 से 3:30 तक उप विभागीय अधिकारी कार्यालय गोंदिया के कार्यालय में की जाएगी।
बगावत का ग्रहण सभी पक्षों को
नामांकन के अंतिम दिन संभावित उम्मीदवार को अपने-अपने पक्ष की टिकट नहीं मिलने से विद्रोह व अन्य पक्षों में शामिल होकर टिकट प्राप्त करने का कार्य किया गया है जिसमें सभी दलों को बगावत वह दल बदल का सामना करना पड़ा है। अब इसका परिणाम आगे क्या होगा यह तो चुनावी परिणाम के बाद ही सामने दिखाई देगा।
अनेक प्रभागो में सभी पक्षों द्वारा अनेक भावी व संभावित उम्मीदवारों द्वारा प्रचार प्रसार काफी समय से किया जा रहा था लेकिन अंतिम समय में टिकट कट जाने से पार्टी के कट्टर कार्यकर्ता व समर्थक कहे जाने वाले भी इस चुनावी संग्राम में दल बदल के कलंक से बच नहीं पाए। जिसका सर्वाधिक खामियांजा भारतीय जनता पार्टी में देखने को मिला है।
जिसके चलते अनेक उम्मीदवारों को अन्य पक्षों द्वारा टिकट देकर मैदान में उतरा गया है इसके साथ ही अनेक उम्मीदवार अभी भी निर्दलीय के रूप से मैदान में है।
नाम वापसी के अंतिम दिन कितने बागी मैदान से हटते
नाम वापसी के अंतिम दिन कितने बागी मैदान से हटते यह 21 नवंबर को ही पता चल पाएगा।
उम्मीदवारों का शक्ति प्रदर्शन
नगराध्यक्ष पद के लिए सभी प्रमुख दलों केउम्मीदवारों द्वारा अपने पक्ष के वरिष्ठ नेताओ , विधायकको वह पूर्व विधायकों के साथ हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल कर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें गोंदिया नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से कशिश जायसवाल ने विधायक विनोद अग्रवाल वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से डॉक्टर माधुरी नासरे ने पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व विधायक राजकुमार बडोले की प्रमुख उपस्थिति में नामांकन पेश किया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से सचिन सेन्डे ने कांग्रेस नेता प्रफुल्ल अग्रवाल की प्रमुख उपस्थित वह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से उमेश दमाहे शिवसेना शिंदे ग ट की ओर से डॉ प्रशांत कटरे ने भी नामांकन दाखिल किया।





