बुलंद गोंदिया। तिरोडा तहसील के दवनीवाडा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बोडरानी (अर्जुनी ) निवासी आंचल प्रकाश कोबड़े उम्र 20 वर्ष नामक युवती की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी ,उपरोक्त मामला 9 अक्टूबर गुरुवार की सुबह सामने आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोडरानी (अर्जुनी ) यह वैनगंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ गांव है। जिसमें ग्राम निवासी कोबड़े परिवार मछली पकड़ने वह खेत मजदूरी का कार्य करता था। कोबड़े परिवार के प्रकाश कोबड़े की 20 वर्षीय बेटी आंचल का गांव के दूसरे समाज के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था तथा दोनों के इस प्रेम संबंध व शादी का विरोध दोनों परिवार द्वारा किए जाने के चलते दोनों कुछ महीने पूर्व गांव से भाग गए थे तथा कुछ दिन पहले वे गांव वापस आएथे।
जिस पर दोनों परिवार की चर्चा के पश्चात आंचल अपने पिता के साथ अपने घर वापस आ गई थी तथा आंचल के परिजनों द्वारा उसकी शादी के लिए दूसरा लड़का देखा था तथा जिसे देखने के लिए आज घटना वाले दिन मेहमान आने वाले थे।
इसी दौरान गुरुवार 9 अक्टूबर की सुबह पड़ोस की महिला को आंचल घर से कुछ दूरी पर जख्मी अवस्था में बेहोश दिखाई दी जिसके गले पर धारदार हथियार से वार कर गला काटा गया था ,जिसकी जानकारी महिला द्वारा कोबड़े परिवार को दिए जाने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए तिरोडा के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच कर मृत घोषित किया।
इस मामले में आंचल के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की वह घटनास्थल पर स्वान पथक को भी लाया गया तथा घटनास्थल का पंचनामा कर आंचल के शव को उप जिला चिकित्सालय में शव विच्छेदन के लिए भेजा गया।
ग्राम में चल रही चर्चा के अनुसार आंचल की हत्या प्रेम प्रकरण के चलते किए जाने की संभावना जताई जा रही है।





