हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग नागपुर से गोंदिया भूमि अधिग्रहण 3162.18 करोड रुपए की राशि मंजूर

बुलंद गोंदिया। राज्य की राजधानी मुंबई व उप राजधानी नागपुर को जोड़ने वाली राज्य की महत्वपूर्ण परियोजना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि राजमार्ग का विस्तारीकरण नागपुर से गोंदिया तक किया गया है जिसकी लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 3 अक्टूबर को सार्वजनिक बांधकाम विभाग महाराष्ट्र द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार 3162.18 करोड रुपए की निधि मंजूर की गई जिसमें 162.577 किमी मार्ग का निर्माण होगा।

गौरतलब है की महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई व उप राजधानी नागपुर को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि राजमार्ग यातायात के लिए शुरू कर दिया गया है।
नागपुर शहरके आस – पास के पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश सहित 500 किलोमीटर के दायरे में आने वाले नागरिकों के लिए शिक्षा, आईटी, स्वास्थ्य व उद्योग संबंधित सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र है तथा नागपुर राज्य की उप राजधानी व तीसरा सबसे बड़ा शहर है साथ ही भारत का यह 13वां एक महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र है तथा भौगोलिक दृष्टि से यह देश के मध्य भाग में स्थित है।
नागपुर की पहचान संतरा नगरी के रूप में की जाती है तथा अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक पार्क मॉल के परिवहन व भंडारण के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधाजनक स्थल है।
राज्य की पूर्वी व पश्चिमी सीमाओं को एक हाई स्पीड एक्सप्रेसवे जोड़ने के उद्देश्य से हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग को नागपुर से गोंदिया तक विस्तारित करने की योजना है।
नागपुर गोंदिया जिले में खनिज वह कृषि उत्पादकों उत्पादों सहित प्रचुर प्राकृतिक संसाधन मौजूद है जिससे इस क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा नागपुर गोंदिया का नियंत्रण पहुंच एक्सप्रेसवे का निर्माण राज्य के पूर्वी भाग स्थित नागपुर ,गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर जैसे जिला क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से किया गया है।
प्राकृतिक खनिज संसाधनों से यह क्षेत्र समृद्ध है तथा आदिवासियों को मुख्य धारा में जोड़ेगा तथा क्षेत्र में सामाजिक व आर्थिक विकास के बढ़ावा को मदद मिलेगी तथा उद्योगों को गति प्राप्त होंगे जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होंगे।
महाराष्ट्र राज्य सड़क निगम के माध्यम से नागपुर गोंदिया एक्सप्रेसवे परियोजना शुरू करने व परियोजना के डिजाइन को मंजूरी देने तथा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लागू करने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति देने का मामला सरकार के समक्ष विचाराधीन था जिसके अनुसार 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की सभा में इसे मंजूरी देकर निर्णय लिया गया है।

जिसके अनुसार गोंदिया नागपुर गोंदिया एक्सप्रेसवे नागपुर आउटर रिंग रोड पर गावसी मनापुर इंटरचेंज से लोधीटोला जिला गोंदिया तक
नागपुर से भंडारा (0 से 72.500 किलोमीटर )
भंडारा से गोंदिया 72.500 से 145.10 किलोमीटर तक तथा तिरोडा लिंकरोड 0 से 3.765 किमी।
गोंदिया आउटर रिंग रोड 0 से 13.712 किमी इस प्रकार कुल लंबाई 162. 577 किमी स्वीकृत की गई है।

इस महामार्ग के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्यक्रम शुरू करने की कार्रवाई महाराष्ट्र राज्य मार्ग विकास महामंडल को करने का आदेश दिया गया है जिसमें प्रकल्प के लिए भूमि भू संपादन की रकम 2006.03 करोड़ व संभावित ब्याज की राशि 1156.16 करोड रुपए इस प्रकार 3162. 18 करोड रुपए की राशि को प्रशासकिय मान्यता दी गई है।

जिससे अब नागपुर गोंदिया बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के निर्माण को गति मिलेंगी।

Share Post: