बुलंद गोंदिया। आदिवासियों के आरक्षण में अन्य जातियों को शामिल करने का विरोध व विभिन्न मांगों को लेकर 6 अक्टूबर को गोंदिया में सकल आदिवासी समाज के महा मोर्चे का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा इस प्रकार की जानकारी विधायक संजय पुराम द्वारा पत्र परिषद में दी ।
गौरतलब है कि राज्य में आदिवासियों को दिए गए आरक्षण में अन्य जातियों द्वारा घुसपेठ करने का प्रयास कर आरक्षण की मांग कर आदिवासियों को दिए जाने वाली सुविधा उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिसका समस्त आदिवासी समाज द्वारा विरोध प्रकट करने व अपनी विभिन्न प्रलंबित मांगों को राज्य सरकार से मांग हेतु सकल आदिवासी समाज के संघटन व फेडरेशन द्वारा 6 अक्टूबर को महामोर्चा का आयोजन किया गया है।
उपरोक्त मोर्चा का शुभारंभ शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में से होगा जिसमें सुबह 10:00 बजे स्टेडियम में समाज के प्रमुख वक्ताओं द्वारा आयोजित सभा को संबोधित किया जाएगा, इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से नेहरू प्रतिमा, जय स्तंभ चौक, मनोहर चौक, फूलचूर नाका ,फूलचूर चौक होते हुए 3:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगा जहां पर फिर समाज के उपस्थित प्रमुख वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त कर अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम का जिलाधिकारी को दिया जायेंगा इस प्रकार की की जानकारी 3 अक्टूबर को आयोजित पत्र परिषद में आमगांव देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पुराम द्वारा दी गई है।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोर्चा किसी भी प्रकार से राजनीतिक नहीं है यह सामाजिक आंदोलन है जिसमें जिसे सभी राजनीतिक दलों वह आदिवासी समाज के सभी संगठनों द्वारा अपना समर्थन जाहिर किया गया है। इस महा मोर्चे में जिले के करीब 50000 से अधिक समाज बंधुओ के शामिल होने की संभावना है। साथ ही आवाहन किया गया कि इस महा मोर्चे में सभी आदिवासी समाज बंधु बड़ी संख्या में शामिल हो।
आयोजित पत्र परिषद के अवसर पर विधायक संजय पुराण जिला परिषद सभापति रजनी कुभरे, धनराज तुडसाम, अनिल वट्टी, जिप सदस्य विजय ऊईके, एड विवेक धुर्वे, टेकाम,घनश्याम तोड़साम, जिप सदस्य वैशाली पंधरे, प्रीति कतलाम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






