बुलंद गोंदिया। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल निरंतर प्रयासरत रहते हैं इसी के चलते नए आधुनिक सुविधायुक्त बिरसी विमानतल पर नागरिकों की सुविधा हेतु नियमित विमान सेवा शुरू करने केउद्देश्य से इसके पूर्व सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा इंडिगो विमान सेवा के माध्यम से गोंदिया- हैदराबाद की सेवा शुरू की गई थी। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए 16 सितंबर को प्रफुल्ल पटेल के प्रयास से गोंदिया से इंदौर- बेंगलुरु की सेवा स्टार एयरलाइंस के माध्यम से शुरू की गई।

सप्ताह में तीन दिन भरेंगे उड़ान
गोंदिया बिरसी विमानतल से स्टार एयरलाइंस की उड़ान सेवा के अंतर्गत सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को विमान उड़ान भरेंगे यह सेवा इंदौर व बेंगलुरु के लिए होगी जिसमें इंदौर से श्याम 5:00 बजे विमान रवाना होकर 5:55 पर गोंदिया पहुंचेगी वह बरसी विमानतल से 6:25 पर इंदौर व सुबह 7:50 पर बेंगलुरु के लिए रवाना होगा। इस उड़ान से व्यापारी और नागरिकों वह विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा तथा व्यापार की बढ़ोतरी तथा तरक्की होगी।
मुंबई, पुणे, दिल्ली के लिए उड़ान सेवा जल्द शुरू होगी
गोंदिया से इंदौर – बेंगलुरु स्टार एयरलाइंस की उड़ान सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा कि सांसद प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों से व्यापारियों और नागरिकों के लाभ के लिए गोंदिया (बिरसी) से मुंबई, पुणे और दिल्ली के लिए जल्द ही नियमित उड़ान सेवाएँ शुरू की जाएँगी।
उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, स्टार एयर के गिरीश चंद्र वर्मा, पंकज कांबले, प्रमोद सोनी और किरण सावले, दीपक कुमार, सुनील साबले आदि उपस्थित थे।





