बुलंद गोंदिया। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार 22 सितंबर से शुरू हुआ जिसमें हर्षोल्लास के साथ मातारानी की प्रतिमाओं को सार्वजनिक पंडालों में विराजित कर पूजा अर्चना शुरू की गई।
साथ ही जिले के माता मंदिरों में अखंड ज्योत प्रज्वलित हुई 9 दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के दौरान भक्तिमय वातावरण के साथ विभिन्न धार्मिक व सामाजिक जनजागृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि भारी उत्साह व भक्तिमय हर्षोल्लास वातावरण में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार 22 सितंबर को एकम तिथि के साथ शुरू हुआ। जिसमें गोंदिया शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों में मातारानी की आकर्षक प्रतिमा को विराजित कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए।

619 दुर्गा प्रतिमा 39 स्थानो पर गरबा 594 में मां शारदा की प्रतिमा की स्थापना
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार 22 सितंबर एकम को हुआ जिसमें जिले में इस वर्ष सार्वजनिक पंडालो में 619 स्थानो पर मां दुर्गा की प्रतिमा 39 स्थानो पर गरबा तथा 594 स्थानो पर मां शारदा देवी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
9 दिनों तक के शारदिय नवरात्र व विजयदशमी के पावन पर्व के पर्व पर जिले में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए जिसमें 16 पुलिस थानों के अधिकारी व कर्मचारी को अलर्ट किया गया है। इसके साथ महिला सुरक्षा पथक भी निगरानी रखेंगे इसके साथ विभिन्न पथक तैयार किए गए

जिसमें दंगा पथक, शीघ्र कृती दल, बीट मार्शल, निर्भया पथक उप विभागीय अधिकारी की प्रत्येक की एक टास्क फोर्स, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक की टास्क फोर्स तैयार की गई है जिसमें 6 अधिकारी व 50 कर्मचारियों का समावेश है। दो c – 60 पथक बमशोधक पथक के साथ ही 320 पुरुष व 55 महिला होमगार्ड की नियुक्ति की गई है।

इसके साथ ही जिले के प्रसिद्ध सभी मातारानी मंदिरों में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर जवारे की स्थापना की गई।






