मित्र से 80 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दगाबाज मित्र को साइबर सेल गोंदिया ने किया गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। मित्र के साथ ही विश्वासघात कर उसके आधार कार्ड व अन्य कागज लेकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दगाबाज आरोपी मित्र अभय वेंकटेश्वर कटरे को साइबर क्राइम सेल द्वारा मामले का खुलासा कर गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2025 को फरियादी के मित्र ने अपने विश्वास में लेकर उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट फोटो मांग कर पीड़ित के नाम से दो सिम कार्ड खरीदे वह बैंक आफ इंडिया रेलटोली साखा में शिकायतकर्ता के नाम से खाता खोला तथा सिम लिंक करवा कर एटीएम कार्ड, चेक बुक वह बैंक की किट अपने पास रख ली तथा दो दिन में वापस करने का झूठा वादा कर आरोपी क्रमांक 2 के साथ मिलकर उसके खाते से ऑनलाइन 80000 की धोखाधड़ी कर अपने मित्र के साथ विश्वास घात किया।
इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को मिलते ही आरोपी धोखेबाज मित्र के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318 (3 ), 318 (4 ), 3 5 ) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे द्वारा साइबर सेल गोंदिया को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में साइबर सेल के अमल्दार द्वारा 16 सितंबर को मामले की जांच कर आरोपी धोखेबाज मित्र साइबर फ्रॉड करने वाला अभय वेंकटेश्वर कटरे उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिस पर उसने बताया कि उसने यह ऑनलाइन धोखाधड़ी अपने साथी के साथ मिलकर की है। तथा अभय के पास से इस अपराध में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड मोबाइल जप्त तक किया गया तथा आगे की जांच के लिए रामनगर पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे ने जिले के नागरिकों से आवाहन किया है कि कोई भी व्यक्ति अपना बैंक खाता ,उसकी यूजर आईडी, पासवर्ड, चेक बुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड किसी को भी उपयोग करने के लिए ना दें तथा नागरिक सजग रहे यदि इसी प्रकार की धोखाधड़ी सामने आती है तो इसकी शिकायत करें।

उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के दिशा निर्देश अनुसार साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रामनगर प्रवीण बोरकुटे, पुलिस उप निरीक्षक अमोल वाघमोडे, साइबर सेल के अमलदार सफो राजेश सेदरे, पो हवा दीक्षित कुमार दमाहे, पोहवा प्रमोद सोनवाने, पोशि रोशनी येरणे, योगेश रहीले, पोशि छगन विट्ठले तथा पुलिस स्टेशन रामनगर के अमलदार पोहवा सुनील चौहान कपिल नागपुरे द्वारा की गई।

Share Post: