बुलंद गोंदिया। भंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर प्रशांत यादवराव पडोले गुरुवार की सुबह नागपुर बाईपास से भंडारा की ओर आ रहे थे इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार नागपुर बाईपास उमरेड फाटे के समीप भीषण दुर्घटनाग्रस्त हो गई हादसे में सौभाग्य से सांसद बाल बाल बच गए लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद पडोले दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद की निर्वाचन प्रक्रिया में अपना मतदान पूर्ण कर मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में अपने कार्य पूर नागपुर से अपने निजी वाहन फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमएच 36 एपी 9911 से भंडारा की ओर लौट रहे थे।
इसी दौरान सुबह 6:00 बजे के दौरान नागपुर बाईपास उमरेड फाटे के समीप अचानक सामने से एक अन्य वाहन के आने से उनके वाहन का संतुलन बिगड़ गया वह भीषण टक्कर हो गई इस हादसे में सांसद बाल बाल बच गए लेकिन उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में कार में सवार सांसद पडोले को हल्की चोटे आई जबकि उनके साथ कार में बैठे अन्य सहयोगी सुरक्षित थे।
उनके वाहन के दुर्घटना की जानकारी मिलते हुए उनके समर्थकों नागरिकों वह परिवार में गहरी चिंता निर्माण हो गई।
यह गंभीर दुर्घटना गोंदिया भंडारा क्षेत्र की मार्ग सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही है विशेष यह है कि गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र का अधिकांश स्थान नक्सल ग्रस्त होने के बावजूद केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सांसद को अब तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध न करना भी चिंताजनक है।
जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रश्न उठाया कि इस हादसे के बाद क्या सरकार जागेंगी तथा मांग किया कि इस हादसे के पश्चात सांसद पटोले को अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी जाए तथा संसद का नागपुर के एक निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।








