फुलचुर ग्राम पंचायत में बिना आमसभा बुलाए विवाद मुक्त समिति अध्यक्ष के चुनाव का प्रयास ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर से लगी ग्राम पंचायत फूलचूर में शासन के नियमों का उल्लंघन कर बिना आमसभा आयोजित कर मनमर्जी से विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव का प्रयास 11 सितंबर2025 को किया गया जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लगते ही ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचकर जमकर आक्रोश व्यक्त कर सरपंच व सचिव पर कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत फुलचुर में दिनांक 29 अगस्त की तहकुब सभा में यह निर्णय लिया गया था कि विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष पद के लिए 8 सितंबर तक आवेदन मंगाये जाएंगे तथा 11 सितंबर को विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा।
जिसके लिए शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन करना अनिवार्य है किंतु 11 सितंबर को विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी व सरपंच द्वारा शासन के नियमों का उल्लंघन कर ग्राम सभा की सूचना न देकर तथा ग्रामीणों को बिना सूचित किये पर्ची के माध्यम से विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव करने का प्रयास किया गया।
जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त हुई तो वह ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचकर इसका जमकर विरोध किया और करीबन सैकड़ो की संख्या में नागरिक कार्यालय में पहुंचकर आक्रोश व्यक्त कर 29 अगस्त की तहकुब ग्राम सभा की प्रोसिडिंग की मांग की जिस पर ग्राम सचिव द्वारा जानकारी दी गई की प्रोसीडिंग लिखी नहीं गई वह इसके लिए ग्रामीणों से माफी मांगी जिस पर ग्रामीणों द्वारा शासन से मांग की गई की ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया जाए वह सरपंच को पद मुक्त किया जाए।

Share Post: