बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता आमगांव)- आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ सट्टा केसीनो, क्रिकेट सट्टा आदि का खेल बड़े पैमाने पर अवैध रूप से चल रहा है। जिसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है इस कारण आम नागरिकों की सुरक्षा, मानसिक शांति व जीवन पर इसका गंभीर असर दिखाई दे रहा है इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग नवीन कृष्ण कुमार असाटी द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पत्र परिषद में प्रसासन से की है तथा इस मांग का निवेदन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से भेजा है।
असाटी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत चल रहे परिसर में जुआ ,सट्टा केसीनो को बंद करने की मांग प्रशासन से किए जाने पर अवैध व्यवसाय करने वालों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संदर्भ में आमगांव पुलिस थाने में शिकायत किए जाने पर भी पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न कर धमकी देने वालों को संरक्षण वह बड़ावा दिया जा रहा है जिसके चलते उसके परिवार व उस पर जान माल का खतरा निर्माण हो गया है। तथा वे भय के वातावरण में अपना जीवन गुजार रहे हैं।
साथ हि यह स्थिति उनकी ना होकर आम नागरिकों की भी बनी हुई है तथा जनता के सुरक्षा अधिकारों का उल्लंघन है तथा बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध धंधों के चलते कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं यदि समय रहते पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में यह मामला और अधिक संकट पूर्ण हो सकता है।
दोषियों पर कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग
पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध तरीके से चलाई जा रही गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए दोषियों को हिरासत में लिया जाए गत दिनों परिसर में आत्महत्या जैसे मामलों की निष्पक्षिता से जांच की जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु विशेष निगरानी की जाए।
साथ ही उन्होंने आगे बताया कि पुलिस द्वारा अगर कार्रवाई नहीं की जाती तो इस संदर्भ में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ,जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग पत्रकार परिषद के माध्यम से कर की है, तथा जल्द ही न्याय मिलने की अपेक्षा है यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो जन सहयोग से जन जागरण आंदोलन की चेतावनी दी।








