बुलंद गोंदिया। दवनीवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत रायपुर से सालईटोला की ओर जाने वाले मार्ग पर 2 सितंबर की रात 9:00 से 10:45 बजे के दौरान रायपुर निवासी हनसलाल भंडारी उम्र 37 वर्ष का शव मिला था। जिसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मृतक द्वारा मजदूरी के पैसे मांगे जाने पर हत्या किए जाने का खुलासा लोकल क्राइम ब्रांच व दवनीवाड़ा पुलिस द्वारा कर 9 सितंबर 2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दवनीवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत 2 सितंबर2025 की रात 9:00 से 10:45 के दौरान दवनीवाड़ा परिसर के ग्राम रायपुर से सालाईटोला की ओर जाने वाले मार्ग पर रायपुर निवासी मृतक हनसलाल भंडारी का शव प्राप्त मिला था जिसके सिर पर अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की थी।
इस मामले में दवनीवाड़ा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लोकल क्राइम ब्रांच वदवनीवाड़ा पुलिस के विभिन्न पथक बनाकर जांच शुरू की गई।
इसी दौरान गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी रायपुर निवासी कपूरचंद उर्फ बंटी हरिश्चंद्र ठाकरे उम्र 39 वर्ष वह ओमकार चेतराम नेवारे उम्र 52 वर्ष के शामिल होने की पुष्टि होने पर उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।
जिस पर आरोपियों द्वारा स्वीकार किया गया कि मृतक हनसलाल भंडारी यह आरोपी क्रमांक एक कपूर चंद उर्फ बंटी हरिश्चंद्र ठाकरे के यहां बांधकाम के काम पर मजदूरी करता था। दिनांक 2 सितंबर की रात 9:00 बजे से 10:30 बजे के दौरान आरोपी क्रमांक 1 का मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था जिस पर आरोपी द्वारा घर पर पैसे मांगने क्यों आया इस बात को लेकर लातमुक्के से इसकी जबरदस्त पिटाई करने के पश्चात धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।
उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी तिरोडा साहिल झरकर द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच के पुरुषोत्तम अहेरकर, पुलिस निरीक्षक श्रीमती वैशाली ढाले, सपोनी धीरज राजूरकर, संजय कुमार टेकाम, पुलिस उप निरीक्षक वनीता सायकर, शरद सैदाने, महेश राठौड़ तथा लोकल क्राइम ब्रांच गोंदिया वह पुलिस स्टेशन दवनीवाड़ा के अमालदार सिपाहियों द्वारा की गई।






