बुलंद गोंदिया। तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोपेसर में वन्यजीवों से फसल को बचाने के लिए लगाया गया विद्युत तार किसान के लिए ही काल बना इस तार के करंट की चपेट में आकर एक की मौत हो गई वह दो गंभीर जख्मी हो गए उपरोक्त घटना 31 अगस्त की दोपहर 10:30 बजे घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोपेसर निवासी किसान धुरणलाल पटले अपनी पत्नी के साथ 31 अगस्त की सुबह 10:30 बजे के करीब कृषि कार्य के लिए गया था।
जहां खेतों में उसके द्वारा जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तार लगाया गया था वह उसमें विद्युत करंट प्रभावित कर दिया था लेकिन स्वयं उसकी लापरवाही के चलते हैं वह वह उसकी पत्नी द्वारका धुरन पटले विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए,
उन्हें जख्मी होता देख पड़ोसी खेत के किसान शिवचरण पटले खोड़गाव निवासी उम्र 42 वर्ष द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया वह उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना से संपूर्ण परिसर में हड़कंप मच गया वह मृतक के शव को तिरोडा के उपजिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज कर तिरोडा पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।





