ईटियाडोह डैम देखने गये 4 वर्षीय मासूम पर तेंदुए ने किया हमला

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले केअर्जुनी मोरगॉव तहसील के अंतर्गत आने वाले ईटियाडोह डैम के ओवरफ्लो होने पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ चुकी है। इसी दौरान 30 अगस्त को शाम 5:30 के करीब जब 4 वर्षीय मासूम अपने चाचा के साथ डैम देखने के पश्चात वापस लौट रहा था तो झाड़ियां में छुपे तेंदुए द्वारा उस पर हमला कर जंगल परिसर में 100 में फुट तक खींचकर ले गया।

गौरतलब है की गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले पर्यटक क्षेत्र ईटियाडोह डैम ओवरफ्लो हो जाने से इस विहंगम दृश्य को देखने बड़े पैमाने पर पर्यटक पहुंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र से लगा होने के चलते वह वन्य जीवों की बढ़ती संख्या के कारण पर्यटकों पर अब वन्य जीवों द्वारा हमले किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
इसी प्रकार का एक मामला शनिवार 30 अगस्त की शाम 5:30 बजे के दौरान आया जिसमें दिनकर नगर निवासी 4 वर्षीय मासूम विहान भौतोष राय यह अपने चाचा अजय सरदार के साथ ईटियाडोह डैम देखने के पश्चात वापस जा रहा था, भीड़ के बीच विश्रामगृह के पास से वापसी के मार्ग से अपने चाचा की उंगली पड़कर जा रहा था इसी दौरान समीप की झाड़ियां में छुपकर बैठे तेंदुए ने हमला कर उसका पैर पड़कर खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा जिस पर उसके चाचा द्वारा तेंदुए की हमले को असफल करने का प्रयास किया गया किंतु द्वारा दोबारा विहान का गला पड़कर उसे 100 फीट तक जंगल परिसर में खींचकर ले गया। जिस पर अनेक पर्यटकों द्वारा जोर से शोर कर तेंदुए को भागने में सफलता का पाई वह तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से जख्मी विहान जिसका इस हमले में अधिक रक्तस्राव हो जाने से अर्जुन ने मोरगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कर आगे के उपचार के लिए गोंदिया के शासकीय महिला चिकित्सालय में भेजा गया साथ ही इस दौरान विहान को बचाने में वहां पर लघु व्यवसाय करने वाली पूजा पचारे वह तेजराम पराते ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Share Post: