बुलंद गोंदिया। सौंदड ग्राम की ग्राम सभा में विवाद मुक्त समिति अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न किया गया जिसमें जनसेवा परिवर्तन पैनल के मार्गदर्शक हर्ष मोदी के नेतृत्व में चरणदास सहारे भारी बहुमत से विजय घोषित किए गए।
गौरतलब है की सौंदड ग्राम के विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव आयोजित किया गया था जिसमें जनसेवा परिवर्तन पैनल के मार्गदर्शक हर्ष मोदी के नेतृत्व में मैदान में उतरे चरणदास सहारे ने 171 मत प्राप्त किया वहीं उनके विरोधियों में विवेकानंद एरावत 49 वह वसंत विठाले को 41 मत मिले इस मतदान में 263 मतदाताओं ने अपने मतदान का उपयोग किया था।

इस ऐतिहासिक जीत में पंचायत समिति सदस्य वर्षा सहारे, जनसेवा पैनल के अध्यक्ष संदीप मोदी, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष शंकर खेकरे ,सद्दू विठ्ठले, सावल इरले, देवेंद्र शिवणकर, मदन साखरे, ग्यानीराम किरणापुरे, शालिकराम निर्वाण, महिला अध्यक्ष सौ. रंजनाताई भोई, तथा शामसुंदर अग्रवाल, रामकृष्ण चूटे, हिमांशू राऊत, नवज्योत तुमाने,इकबाल शेख, धर्मराज शेंडे, खुशाल ब्राह्मणकर,विजय चोपकर,. सुनील डोये, मोरेश्वर चांदेवार , पुरुषोत्तम निम्बेकर, .देवेन्द्र शिवणकर आदी कार्यकर्ताओ ने व ग्रामपंचायत सदस्य सौ. कुंदाताई मदन साखरे•सौ. सुषमाताई ज्ञानेश्वर राऊत•सौ. प्रमिलाताई शालिकराम निर्वाण•सौ. अर्चनाताई सुभाष चन्ने• विजय विनोद चोपकर. खुशाल धनीराम ब्राह्मणकर ने सहयोग किया।
सरपंच व जनसेवा परिवर्तन पैनल के मार्गदर्शक हर्ष मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सफलता प्राप्त हुई है जिसका संपूर्ण श्रेय परिवर्तन पैनल के समर्पित कार्यकर्ता वह पदाधिकारी को जाता है।






