बामणी ग्राम पंचायत सरपंच पति का कार्यों में हस्तक्षेप कोरी प्रोसिडिंग पर लिए जा रहे हस्ताक्षर सदस्यों व ग्रामीणों ने लगाया आरोप

बुलंद गोंदिया।( संवाददाता)- सालेकसा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बामणी की महिला सरपंच के पति द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यों में दखल देने के साथ ही कोरी प्रोसिडिंग पर सही लेकर मनमर्जी से कम कर रहे हैं ऐसा आरोप पत्र परिषद में ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा लगाया गया।
गौरतलब है की ग्राम पंचायत बामणी में वर्ष 2023 में सरपंच व उपसरपंच निर्वाचित हुए थे तब से ही सरपंच पति वह ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सभा में सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों को हवा में उड़ते हुए गोलमोल जवाब दे रहे हैं। जिसके चलते गत 3 वर्षों से ग्राम के विकास कार्य ठप हो चुके हैं तथा 14वां एव 15वें वित्त आयोग की राशि कहां खर्च की गई इस संदर्भ में ग्राम पंचायत अधिकारी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है।
साथ ही सामान्य फंड, विधायक निधि ,सांसद निधि, पंचायत निधि, जिला परिषद निधी भी ग्राम पंचायत कोमिलती है किंतु ग्राम पंचायत अधिकारी सरपंच पति के साथ मिली भगत कर सिर्फ कागजों पर कार्य दिखाकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
ग्राम में स्ट्रीट लाइट लगाई गई लेकिन दीप नहीं लगये , कचरा पेटी साफ नहीं होती, मार्ग में बड़े गड्ढे हो गए ,अपंग लाभार्थियों को निधि का वितरण नहीं जैसे अनेक खामियां ग्राम पंचायत में बनी हुई है। तथा ग्राम पंचायत अधिकारी गोंदिया से अप डाउन करते हैं वर्ष में चार आम सभा होना चाहिए लेकिन इसका आयोजन नहीं होता साथ ही विशेष ग्राम सभा, महिला ग्राम सभा भी आयोजित ग्राम में नहीं की जा रही तथा आवाज उठाने पर दबाव तंत्र कर ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अपनी जाति का उल्लेख कर झूठे आरोप लगाकर एट्रोसिटी लगाने की धमकी दी जाती है।


वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्य पर भी कोर्ट में एट्रोसिटी का मामला दाखिल कर अपनी तानाशाही ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा की जा रही है।
सरपंच पति को सभा में बैठने का अधिकार नहीं
ग्राम विकास मंत्रालय के आदेश अनुसार जिस ग्राम पंचायत में महिला सरपंच है उसके पति को मासिक सभा में बैठने का अधिकार नहीं है तथा ग्राम पंचायत के कार्यों में भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता हैं लेकिन इस और नियमों की अनदेखी हो रही है तथा नियमों की धज्जियां महिला सरपंच द्वारा उड़ाई जा रही है ऐसा आप पत्रकार परिषद में शिवकुमार बल्लारे, ग्राम पंचायत सदस्य मंगरू नागपुर, गणेश नागपुर, चित्ररेखा नागपुर, सुभद्रा नागपुर, रूपलाल राहगडाले सहित पूर्व ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा लगाया गया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अभद्र गाली गलौज
ग्राम पंचायत में चल रहै भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जातिवाचक गाली गलौज की गई इसके संदर्भ में 10 नवंबर 2023 को सालेकसा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज है इसके साथ ही 9 नवंबर 2023 की मासिक सभा में विभिन्न विषय लिए गए थे जिसमें पानी टंचाई, स्ट्रीट लाइट लगाने वह देवांश ट्रेडर्स के खाते में अनाधिकृत रूप से राशि ट्रांसफर किए जाने के विषय पर चर्चा हुई थी।
यह सब आवाज उठाने पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई थी तथा झूठे आरोप लगाए गए। साथी 15 वे वित्त आयोग व सामान्य फंड से ग्राम सेवक द्वारा अपनी बेटी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए यह इसका भी खुलासा हुआ है जिस पर गट विकास अधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला अधिकारी तहसीलदार व पुलिस प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है। ग्राम सेवक व सरपंच पति पर वरिष्ठों का आशीर्वाद होने के चलते कार्रवाई नहीं हो रही ना ही उसका तबादला किया जा रहा है।
-सुभाष दसारिया सदस्य ग्राम पंचायत बामणी।
बदनाम करने का प्रयास
ग्राम पंचायत में सुरक्षा रक्षक ठीक से काम नहीं कर रहा था जिसकी शिकायत नागरिक को द्वारा की गई थी। उसे ठीक से काम करने की चेतावनी दी गई लेकिन वह लोगों को बरगलाकर झूठे आरोप लगा रहा है तथा षड्यंत्र रच बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
– दुर्गा अशोक दमाहे सरपंच ग्राम पंचायत बामणी

Share Post: