बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बटाना के तीन घरों में शुक्रवार 29 अगस्त की रात 8:30 से9:00 बजे के दौरान भीषण आग लग गई जिसे गोंदिया अग्निशमन विभाग द्वारा काबू पाया गया। इस दुर्घटना में लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है लेकिन सुयोग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बटाना निवासी नूतन लाल रहागडाले। छत्रपाल रहागडाले का परिवार रात 8:00 बजे के दौरान पूजा हेतु गया हुआ था।
इसी दौरान उनके मकान में अचानक आग लग गई जिसमें तीन परिवार सचिनरहांगडाले सहित का मकान जल गया।
इस आग की घटना में बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है जिसमे में नगद राशि, शिक्षा से संबंधित दस्तावेज, कृषि जमीन से संबंधित दस्तावेज, सोना चांदी पहनने के कपड़े राशन आदि जलकर खाक हो गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार उपरोक्त आग शॉर्ट सर्किट से लगी होने की संभावना जताई जा रही है।
आग लगने की घटना की सूचना गोंदिया अग्निशमन दल को फोन द्वारा देने पर रात 9:15 बजे के करीब अग्निशमन विभाग के दो वाहन घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया तथा एक बड़ा हादसा होने से रोकने में सफलता पाई।
आग बुझाने के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सी एल पटले ,जितेंद्र गौर , चौहान, ज़ाकिर बेग. आर यादव। गौतम, गर्व आदि ने आज पर नियंत्रण पाया। पीड़ित परिवार द्वारा शासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए तथा उन पर आए आर्थिक संकट से राहत दिलवाये।
तीन घरों में लगी भीषण आग लाखों का आर्थिक नुकसान जनहानि नहीं ग्राम बटाना की घटना







