जिप सभापति रजनी कुंभरे ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को दवाई के लिए उपलब्ध करवाई आर्थिक सहायता

बुलंद गोंदिया। जिला परिषद समाज कल्याण सभापति रजनी ताई कुंभरे द्वारा मंडीकोटा निवासी हेमराज तिड़के जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है जीने एक मदद का हाथ बढ़ाते हुए दवाइयां के खर्च हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई।

गौरतलब है की जिला परिषद समाज कल्याण सभापति से मुंडीकोटा निवासी हेमराज तिड़के द्वारा मुलाकात कर जानकारी दी गई थी वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है तथा उन्हें प्रतिदिन की दवाई लेने के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिस पर रजनी कुंभरे द्वारा उनसे बीमारी से संबंधित दस्तावेज बुलवाकर जिला परिषद के संबंधित विभाग से अनुरोध कर स्वास्थ्य के लिएआर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।
जिला परिषद द्वारा मरीज के उपचार में सहायता हेतु 15000 की आर्थिक सहयोग मंजूर कीया गया ।

जिसका चेक श्रीमती रजनी ताई कुंभरे समाज कल्याण सभापति, प्रमिला जितेंद्र भलावी पंचायत समिति सदस्य,श्रीमती प्रतीमाजैतवार सरपंच व कृषि उपज मंडी समिति संचालक, मिलिंद कुंभरे सरपंच व कृषि उपज मंडी संचालक, जितेंद्र भलावी,कांतिलाल टेंभरे ,रूपेश अंबुले की उपस्थिती में मरीज को दिया।

Share Post: