19 अगस्त से लापता विनोद देशमुख का जंगल परिसर में मिला शव धारदार हथियार से जघन्य हत्या

बुलंद गोंदिया। आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगरुटोला /घाट टेमनी निवासी विनोद देशमुख उम्र 48 वर्ष 19 अगस्त से लापता था जिसका शव 20 अगस्त की दोपहर जंगल परिसर में मिला जिसकी धारदार हथियार से जघन्य हत्या की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगरुटोला/ घाटटेमनी निवासी विनोद देशमुख यह 19 अगस्त की शाम 5:00 बजे अपने नए मकान ग्राम टेकरी गया था तब से वह लापता हो गया था।

रात में उसके घर वापस नहीं आने पर मृतक के परिजनों द्वारा उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया इसी दौरान 20 अगस्त की दोपहर घाटटेमनी जंगल परिसर में विनोद का शव दिखाई दिया तथा उसके शव के कुछ दुरी पर उसकी मोटरसायकल थी ।

जिसके शरीर पर धारदार हथियार से वार कर जघन्य हत्या कर दी गई थी उल्लेखनीय की मृतक ग्राम व घटनास्थल आमगांव व रावणवाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने के चलते समाचार लिखे जाने तक के स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी मामला किस थाना अंतर्गत दर्ज किया गया है।

Share Post: