बुलंद गोंदिया। गोंदिया- भंडारा जिला धान उत्पादक जिले के रूप में जाना जाता है तथा रबी मौसम में भी धान का उत्पादन होता है इस वर्ष दोनों जिलों में एक लाख हेक्टेयर में रबी धान की कृषि की गई थी किंतु तुलनात्मक रूप से धान खरीदी का लक्ष्य कम होने के कारण अब भी किसानों के पास बड़ी मात्रा में धान बचा हुआ है। जिस पर संज्ञान लेते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा दिल्ली में केंद्रीय खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर रबी सीजन के धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की जिस पर जोशी ने संसद पटेल को लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है की रबी मौसम 2024 – 25 में गोंदिया जिले में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन हुआ। जिस पर शासकीय खरीदी केदो पर किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर धान बिक्री के लिए लाया गया किंतु जिले को दिए गए खरीदी का लक्ष्य पूरा हो जाने पर धान खरीदी बंद हो गई।
जिससे अनेक किसानों के धान खरीदी केदो में ही पड़े हुए हैं व किसानों के समक्ष एक भीषण संकट निर्माण हो गया। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए किसानों के कल्याण वह हित के लिए सदैव तत्पर सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा मंगलवार को केंद्रीय खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर इस गंभीर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्होंने मंत्री जोशी से धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया ताकि दोनों जिलों के किसान बिक्री से वंचित न रहे।
जिस पर जोशी ने सकारात्मक आश्वासन दिया जिसके परिणाम एक-दो दिन में सामने आएंगे तथा धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा। इसके पूर्व राज्य के खाद्य व वितरण विभाग के माध्यम से संसद में प्रफुल्ल पटेल द्वारा लक्ष्य बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा व पत्र व्यवहार किया था।
किसानों की इस परेशानियों का लिया संज्ञान
शासकीय धान खरीदी केदो में काफी समय से किसानों का ध्यान बिक्री के लिए पड़ा हुआ है जिससे अनेक किसानों को अपनी आवश्यकता के चलते कम दर पर निजी व्यापारियों को बिक्री करना पड़ रहा है। जिसके कारन किसानों को प्रति क्विंटल 500 से ₹700 का नुकसान उठाना पड़ रहा है इस गंभीर समस्या को देखते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल केंद्रीय खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री से मुलाकात कर धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की।





