बुलंद गोंदिया। रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मशीनटोला/ घाटटेमनी परिसर में विनोद देशमुख 48 वर्ष की हत्या का मामला 20 अगस्त को सामने आया था। इस मामले में लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा 21 अगस्त को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने मृतक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लोहे की तलवार से उसकी हत्या की थी।
गौरतलब है की घाटटेमनी निवासी विनोद देशमुख यह 19 अगस्त की शाम 8:00 बजे के दौरान अपने फार्म हाउस से घर आने के लिए निकला था लेकिन उसके घर ना आने पर 20 अगस्त को उसके परिजनों व गांव वालों द्वारा उसकी तलाश शुरू की जिस पर 20 अगस्त की दोपहर घाटटेमनी जंगल परिसर में उसका शव दिखाई दिया जिसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे।
उपरोक्त मामले में फरियादी हिरकणी विनोद देशमुख कि शिकायत पर रावणवाडी़ पुलिस थानेमैं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में लोकल क्राइम ब्रांच के तीन पथक का गठन कर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पथक का निर्माण होते ही अपराध शाखा के दल ने घटनास्थल पर तत्काल भेट देकर बारीकी से जांच कर फरार आरोपियों की जानकारी हेतु स्थानीय लोगों व नागरिकों से जानकारी का संकलन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जिसमें प्रशांत उर्फ लोकेश छनुलाल कावडे उम्र 25 वर्ष ,कामेश चुन्नीलाल कावडे उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 3 गिरोला को ग्राम काली माटी से गिरफ्तार किया।
आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने जानकारी दी कि मृतक द्वारा कुछ दिनों पूर्व अपने साथियों के साथ आरोपी प्रशांत के घर पर जाकर उसके पिता वह उसकी लाठी से पिटाई की थी, इस मामले में आमगांव पुलिस थाने में मृतक के खिलाफ मामला दर्ज है।
इसके बाद भी मृतक के साथ विवाद होने से उनकी आपस में मनमुटाव था तथा अमृतविनोद देशमुख यह अक्सर आरोपी के गांव में जाकर जहां उसका ईट भट्टा है वहा जाकर उन्हें गाली गलौज कर धमकी देता था, इन्हीं कारणों के चलते आरोपियों द्वारा विनोद देशमुख की हत्या करने के लिए चार से पांच दिनों पूर्व साजिश रचते हुए 19 अगस्त की रात 9:00 बजे के दौरान जब वह गिरोला से मशीनटोला की ओर डामर रोड से आ रहा था तो उसे रोक कर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लोहे की तलवार से सर ,गर्दनवह पीठ पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा उसके मृत शरीर वह मोटरसाइकिल को बाग नदी के किनारे लंबाटोला गांव के झुड़पी जंगल परिसर में फेंक दिया यह उन्होंने स्वीकार किया।
उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में हत्या के इस गंभीर मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का कार्य लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, पोउपनि शरद सैंदाणे , स.फौ.राजेन्द्र मिश्रा, पो.हवा. सुजित हलमारे, पो.हवा. संजय चव्हाण, पो.हवा. महेश मेहर, पो.हवा. सोमेन्द्रसिग तुरकर,पो.हवा.दिक्षीतकुमार दमाहे, पो.हवा. सुबोधकुमार बिसेन, पो.हवा. प्रकाश गायधने, पो.हवा.इंद्रजित बिसेन, पो.हवा. भोजराज बहेकार, पो शी . हंसराज भांडारकर, पो.शी संतोष केदार, पो शी राकेश इंदुरकर, पो शी दुर्गेश पाटील, मपोशी स्मिता तोंडरे, मपोशी कुमुद येरणे चापोहवा. लक्ष्मण बंजार, चापोशी राम खंदारे द्वारा की गई।






