स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर व आयुक्त कादंबरी बलकवड़े ने गोंदिया के पूर्व सीएस मोहबे वह रेखा सपाटे की नए सिरे से दिए जांच के निर्देश

बुलंद गोंदिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर व स्वास्थ्य आयुक्त बलकवड़े द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर गोंदिया के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अमरीश मोहबे वह एडवोकेट रेखा सपाटे के भ्रष्टाचारों के मामले में नए सिरे से जांच के निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है की गोंदिया के सिविल सर्जन डॉ अमरीश मोहबे वह एड. रेखा सपाटे पर भ्रष्टाचार के आरोप गत दो वर्षों से डॉ नितेश वाजपेई द्वारा इसकी शिकायत निरंतर वरिष्ठ अधिकारियों से की जा रही है जिस पर मामले में जांच समितियां नियुक्त होने के बावजूद भी कार्रवाई न होने के चलते डॉक्टर नितेश वाजपेई द्वारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाशआबिटकर वह स्वास्थ्य आयुक्त डॉ कादंबरी बलकवड़े से मिलकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर कादंबरी बलकवड़े गोंदिया की जिलाधिकारी के रूप में अपनी एक कड़क प्रशासन अधिकारी के रूप में छाप छोड़ी थी जिस पर उन्होंने डॉक्टर वाजपेई को आश्वस्त किया कि इस मामले में नए सिरे से जांच होगी।
विशेष यह है कि गत दिनों गोंदिया के जिला शल्य चिकित्सक डॉ अमरीश मोहबे का डिमोशन कर नागपुर तबादला किया गया है तथा अब तक एड.रेखा सपाटे पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते नितेश वाजपेई द्वारा निरंतर वरिष्ठ अधिकारीयो से शिकायत व दस्तावेज पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही एक मामला न्यायालय में भी चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अमरीश मोहबे द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान मृत लोगों को जीवित प्रमाण पत्र, अवैध रूप से निजी चिकित्सालय को मंजूरी, गर्भपात अवैध सोनोग्राफी सेंटर को मान्यता देने के साथ ही शासकीय व निजी चिकित्सालय से बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही थी।
इन सभी मामलों में जांच समिति के सामने डॉक्टर मोहबे दोषी पाए गए थे।

इस प्रकार की जानकारी नितेश वाजपेई द्वारा दी गई है किंतु डॉ मोहबे द्वारा वसूली की रिश्वत की राशि से अब तक बचते आए हैं। लेकिन अब यह सारा मामला स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में आने के साथ ही कड़क व ईमानदार प्रशासन की छवि वाले आयुक्त के रूप में नियुक्त डॉक्टर कादंबरी बलकवड़े के जानकारी में आने पर अब इस मामले पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी ऐसा विश्वास डॉक्टर बाजपेई द्वारा व्यक्त किया गया है।

Share Post: