बुलंद गोंदिया। गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के राजस्थान निवासी छात्रा ने 10 व 11 अगस्त की मध्य रात्रि 2 से 2:30 बजे के दौरान अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसने अपने सुसाइड नोट में कॉलेज के प्रोफेसर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2022 की बैच तीसरे वर्ष के राजस्थान निवासी छात्र द्वारा 10 व 11 अगस्त की मध्य रात्रि 2 से 2:30 बजे के दौरान सिविल लाइन स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे उसके सहपतियों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर बचाया गया।
इसके पूर्व उसने अपने सुसाइड नोट में लिखकर अपने सहपाठी को व्हाट्सएप किया था सुयोग से समय पर सहपाठी द्वारा आत्महत्या का प्रेस नोट देखे जाने पर तत्काल अन्य सहयोगियों के साथ उसके रूम पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को तोड़कर छात्र को फांसी के झूलते फंदे से उतर कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।
समाचार लिखे जाने तक छात्र की स्थिति सामान्य बताई गई। तथा इस मामले में शहर पुलिस थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।
दो महीने से प्रोफेसर कर रहा था प्रताड़ित
मेडिकल के छात्र द्वारा अपने सुसाइड नोट में प्रोफेसर बागड़े पर आरोप लगाया कि दो माह से वे उसे प्रताड़ित कर रहे थे तथा उनके परिवार के खिलाफ भी अनाप-शनाप बोल बोलते थे। जिससे वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है।
साथ ही सुसाइड नोट में बहुत कुछ लिखा हुआ है जो समाचार में प्रकाशित नहीं किया जा सकता।
छात्रों ने किया आंदोलन
प्रोफेसर द्वारा प्रताड़ित किए जाने के चलते तीसरे वर्ष के मेडिकल छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अपने सहपाठी पर हो रहे अत्याचारों को लेकर मेडिकल छात्रों द्वारा आक्रोश व्यक्त कर मामले की कड़ाई से जांच कर दोषी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की।
जांच समिति का गठन 48 घंटे में मिलेंगी रिपोर्ट
मेडिकल छात्रा के आत्महत्या प्रकरण में तीन वरिष्ठ प्रोफेसर की जांच समिति नियुक्त कर 48 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
– कुसुमाकर घोरपडे डिन शासकीय मेडिकल कॉलेज गोंदिया।






