बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के शालेय शिक्षा मंत्री दादा भुसे का बुधवार 6 अगस्त 2025 को गोंदिया जिले में आगमन हो रहा है।
उनके दौरे कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:30 पर शासकीय वाहन द्वारा भंडारा से गोंदिया की ओर प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 3:15 पर गोंदिया में आगमन व विश्राम दोपहर 3:30 से शाम 5:30 तक जिला परिषद के सभागृह में जिला शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा सभा में उपस्थित होंगे वह मार्गदर्शन करेंगे।
शाम 7:00 बजे शासकीय विश्राम गृह गोंदिया में आगमन व विश्राम।
7 अगस्त 2025 गुरुवार की सुबह 7:00 बजे शासकीय विश्रामगृह गोंदिया से शासकीय वाहन द्वारा गडचिरोली की ओर प्रस्थान करेंगे।
गोंदिया जिला शिक्षा घोटाले के मामले में मंत्री क्या निर्णय लेंगे इस पर टिकी निगाहे
गोंदिया जीप के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बोगस भरती घोटाले का मामला सामने आया है, क्या इस संदर्भ में गोंदिया जिले आगमन पर शिक्षा मंत्री द्वारा कोई कड़ा निर्णय या निर्देश दिया जाएगा इस पर गोंदिया जिले वासियों की नजरे टिकी हुई है।






