पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक, गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र जैन का जन्म दिवस 8 अगस्त शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा मित्र परिवार द्वारा बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें सर्वप्रथम गौ माता का पूजन, गोंदिया शहर व जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, नेत्र रोग शिविर, रोग निदान शिविर, वृक्षारोपण। फल वितरण शालेय विद्यार्थियों को साहित्य का वितरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही गोंदिया शिक्षक संस्था द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के द्व्रारा भी विभिन्न कार्यक्रम मौका आयोजन होगा।

पूर्व विधायक राजेंद्र जैन शुभचिंतकों से शुभेच्छा शुभेच्छा स्वीकारने हेतु एन,एम.डी कॉलेज महाविद्यालय के प्रांगण में सुबह 9:30 बजे से उपस्थित रहेंगे।

Share Post: