बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला भाजपा संगठन में विस्तार किया गया जिसमें सुनील केलनका व जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज रहांगडाले की गोंदिया भाजपा जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है।
जिले में पार्टी द्वारा सौपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले व गोंदिया जिला भाजपा नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।





