बुलंद गोंदिया। सडक अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सौंदड को चहुमुखी विकास के कार्यों को बाधित करने के चलते सरपंच हर्ष मोदी पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप विरोधी पक्ष द्वारा लगाए गए जो बेबुनियात वह मनगढ़ंत है इन सभी आरोपों का खंडन सरपंच हर्ष मोदी द्वारा आयोजित पत्र परिषद में कर संपूर्ण खुलासा किया।
गौरतलब है की सौंदड ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर हर्ष मोदी केवर्ष 2023 में निर्वाचित होने के पश्चात ग्राम को चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है जो विरोधियों को रास नहीं आ रहा है।
जिससे उन्हें भ्रष्टाचार के अवसर नहीं मिल रहे हैं जिससे बौखला कर सरपंच पर राजनीतिक द्वेष के चलते भ्रष्टाचार के मनगढ़ंत वह बेबुनियाद आरोप उप सरपंच रोशन शिवणकर द्वारा गत सप्ताह लगाए गए थे।

उप सरपंच द्वारा लगाए गए इन झूठे आरोपों का खुलासा करने के लिए सरपंच हर्ष मोदी द्वारा 2 अगस्त को पत्र परिषद आयोजित की गई थी जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम कहा कि इन बी बुनियाद मनगढ़ंत आरोपी से वह घबराते नहीं है लेकिन विरोधियों को उनको उनकी भाषा में ही जवाब देना अनिवार्य है तथा विकास कार्यों के चलते ग्राम के नागरिकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है।
उप सरपंच रोशन शिवणकर कर द्वारा उन पर जो आरोप लगाए गए जिसमें शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करना,60 लख रुपए का घोटाला करना अधिक दर में कुर्सियों का खरीदना, वह अन्य विषयों के साथ ही उपसरपंच द्वारा अधिकारियों पर आमरण अनशन की चेतावनी व विभिन्न दबाव बनाकर तीन-तीन बार अतिक्रमण के संदर्भ में जांच करवाना लेकिन कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुए।

जिसपर रोशन शिवणकर द्वारा उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो सभी आरोप राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलतेमनगढ़ंत लगाए जा रहे हैं तथा सभी आरो प बेबुनियाद है जो सिद्ध हो चुके हैं तथा ग्राम के नागरिकों को भी इसकी जानकारी हो चुकी है।
इन बे बुनियाद आरोपी का जवाब देना मैं उचित नहीं समझता था किंतु ग्राम के नागरिक लोग का आग्रह था कि इन आरोपो का जवाब देना चाहिए इसलिए आज इस पत्र परिषद के माध्यम से झूठे आरोपों का खुलासा किया जा रहा है लगाए गए इन झूठे आरोपों के खिलाफ उन पर एक करोड रुपए की मानहानि का मामला भी दर्ज किया जा रहा है।
बिना पद के भी निरंतर जन सेवा
जन सेवा करने के लिए पद आवश्यक नहीं है मैं गत 15 वर्षों से निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहा हूं जो सरपंच बनने के पूर्व भी शुरू से तथा सरपंच बनने के बाद भी शुरू है जिसमें महिलाओं के विकास, नेत्र शिविर स्वास्थ्य शिविर शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहा हूं।
सक्षम संपन्न परिवार से
मैं सक्षम व संपन्न परिवार से हूं मुझे भ्रष्टाचार करने की आवश्यकता ही नहीं है बल्कि जनहित के कार्यों में धन खर्च करने की हमारी परंपरा है।
भ्रष्टाचार का अवसर नहीं मिलने से बौखलाया
शिवणकर खुद ठेकेदार का कार्य करता हैं तथा उन्हें ग्राम के विकास कार्यों की ठेकेदारी करना था लेकिन हमने ग्राम को ठेकेदारी मुक्त रखने का वादा ग्राम वासियों से किया था। जिसके चलते उपसरपंच को ठेकेदारी का कार्य नहीं मिलने से वह बौखला कर मनगढ़ंत आरोप लगाकर राजनीतिक दुश्मनी निकाल रहा हैं।
ग्राम के विकासात्मक मुद्दों पर चुनाव जीता
ग्राम पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचारों के खिलाफ वह ग्राम के विकास को मुद्दा बनाकर हमने चुनाव लड़ा था जिस पर ग्राम की जनता ने हमें सत्ता तक पहुंचा इन बे बुनियाद आरोपी की परवाह न कर हम ग्राम के विकासात्मक कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे।
ओबीसी वह सभी वर्गों के लिए कार्य किया।
उपसरपंच द्वारा अल्पसंख्यक मारवाड़ी होने व पैसे वाले का ताना दिया जाता है किंतु अब तक अपने राजनीतिक जीवन व सामाजिक जीवन में मैंने सभी वर्गों के लिए वह ओबीसी समाज के लिए कार्य किया है किंतु उपसरपंच जो स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं उन्होंने आज तक अपने समाज के लिए क्या काम किया है वह जनता के सामने बताएं।
आयोजित पत्र परिषद के अवसर पर सौंदड ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्राम के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






