रक्त रंजित अवस्था में अज्ञात महिला का मिला शव

बुलंद गोंदिया। सड़क अर्जुनी तहसील के डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरी परिसर में 3 अगस्त रविवार की सुबह गले पर हथियार से वार कर रक्त रंजित अवस्था में अज्ञात महिला का मिला शव 25 से 26 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला।

3 अगस्त की सुबह जब ग्राम खज री के नागरिक लोग निकले तो उन्हें ग्राम के समीप एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। ]
इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डुग्गीपार पुलिस थाने को दी गई।
समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी तथा वह आसपास की न होकर कहीं और की होने की संभावना जताई जा रही है।

इस मामले में डुग्गीपार पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।

Share Post: