बुलंद गोंदिया। श्री अग्रसेन स्मारक समिति के तत्वावधान में श्रावण मास के पवित्र अवसर पर रविवार 20 जुलाई को श्री अग्रसेन भवन के राधा कृष्ण मंदिर में स्थित शिव पंचायत में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमे प्रवीण मदनलाल अग्रवाल प्रमुख यजमान थे। पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात , महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों और समाज के लोगों ने मिलकर भगवान कार्तिकेय की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात सोमवार 21 जुलाई को महाप्रसाद का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से दाल बाटी चूरमे का समावेश था जिसे समाज बंधुओ वह श्रद्धालुओं ने बड़े प्रेम से ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष निलेश बिमल अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया
समिति की ओर से सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए, हम आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता और समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य गोविंद अग्रवाल ,राजेंद्र अग्रवाल,रुपेश अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल ने प्रयास किया।






