बुलंद गोंदिया। सातवें वेतन आयोग में वेतन त्रुटी के चलते जिला परिषद कर्मचारियों को समान पद समान वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है इस त्रुटि को सुधार के लिए गोंदिया जिला परिषद कर्मचारी महासंघ द्वारा विधायक फुके को निवेदन देकर वेतन त्रुटी में सुधार करने की मांग की।
इसके साथ ही गत दिनों गोंदिया जिले की चार तहसीलों को नक्सलग्रस्त सूची से हटाया गया था जिन्हें नक्सलग्रस्त सूची में शामिल करने की मांग कर्मचारियों द्वारा रखी गई।
मांग के संदर्भ में विधायक फुके द्वारा कहा गया की वेतन श्रेणी की त्रुटि के संदर्भ में मुख्यमंत्री व ग्राम विकास मंत्री से चर्चा कर इसे जल्द ही सुधार करने का आश्वासन दिया।
साथ ही जिला परिषद कर्मचारी द्वारा जुलाई 2025 से 4 तहसीलों के कर्मचारियों की वेतन में भी कमी होने की जानकारी दी।
सातवें वेतन समिति में कुछ खामियां होने के चलते जिला परिषद कर्मचारी को समान पद समान वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि अन्य मंत्रालय के कर्मचारियों को समान पद समान वेतन प्राप्त हो रहा हैजिससे जिला परिषद कर्मचारी के साथ यह अन्याय हो रहा है।
निवेदन देते समय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, जिला महासचिव संतोष तोमर, नंदलाल कावळे, किशोर येले, यश गडपल्लीवर आदि उपस्थित थे।





