बुलंद गोंदिया। सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सौंदड के सरपंच हर्ष मोदी पर विरोधियों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते मनगढ़ंत बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसी जानकारी मोदी द्वारा एक पत्र के माध्यम से देकर खुलासा किया है।
गौरतलब है की सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सौंदड के सरपंच पद पर निर्वाचित होते ही हर्ष मोदी द्वारा ग्राम के विकास को प्राथमिकता देकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई थी, लेकिन यह बात विरोधियों को पच नहीं रही है।
मोदी के कार्यकाल में ग्राम सौंदड में हर घर नल योजना के अंतर्गत स्वच्छ जलापूर्ति, सड़क निर्माण, विद्युत सुविधा ,स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण व युवाओं के लिए अनेक उपक्रमों का क्षेत्र में कार्य हुआ है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है तथा यह कार्य निरंतर चल रहे हैं जिससे ग्राम की जनता को इसका लाभ मिल रहा है तथा भविष्य में भी मिलता रहेगा।
अपनी स्वच्छ व ईमानदार कार्य शैली के चलते विरोधियों को भ्रष्टाचार का मौका नहीं मिल रहा है इसलिए बे बुनियाद मनगढ़ंत आरोप लगाकर राजनैतिक द्वेष से बदनाम करने का कुचक्र चलाया जा रहा है लेकिन इसे जनता समझती है।
विरोधियों के इस नकारात्मक प्रचार से किसी भी प्रकार से विचलित न होकर जनहित में अपनी विकास यात्रा को निरंतर जारी रखेगे तथा उन विरोधियों को भी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि बे बुनियाद आरोप लगाकर मुझे और मजबूती से जनता के कार्य में जुटने का साहस प्रदान किया है।
लोकतंत्र में सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन मात्र विरोध के लिए ही बेबुनियाद आरोप लगाना यह उचित नहीं है तथा उन्हें भी जनता के विकास के प्रति उत्तरदायित्व होना चाहिए।
सौंदड ग्राम पंचायत में चल रहे हैं विकास कार्यों में जनता द्वारा दिए जा रहे जनहित समर्थन के लिए मैं ग्राम की जनता को धन्यवाद देता हूं।






