बुलंद गोंदिया। पूर्व मंत्री तथा विधान परिषद सदस्य परिणय फुके के काफिले में चल रहे पुलिस वाहन की विपरीत दिशा से आ रही दोपहिया वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दुपहिया वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई उपरोक्त घटना 19 जुलाई की सुबह 9:00 से 10:00 बजे के दौरान ग्राम हिरडामाली के समीप घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री तथा विधान परिषद सदस्य परिणाम फुके 19 जुलाई की सुबह कोहमारा से गोंदिया की ओर आ रहे थे इसी दौरान उनके काफिले में शामिल पुलिस वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई इस भीषण टक्कर में दुपहिया वाहन चालक महाजन टोली गोरेगांव निवासी अरविंद चौहान उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के पश्चात घटनास्थल पर परिणय फुके द्वारा मानवी संवेदना का परिचय देते हुए अरविंद चौहान को गोंदिया के शासकीय चिकित्सालय में भेजा जहां चिकित्सकों द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित किया।
उपरोक्त मामले में गोरेगांव पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की इस घटना के पश्चात परिसर में हड़कंप मच गया।
परिजनों का विरोध
पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य परिणाम फुके के काफिले में चल रहे पुलिस वाहन की टक्कर से अरविंद चौहान की मौत होने की जानकारी परिजनों को मिलते ही शासकीय जिला चिकित्सालय में पहुंचे वह परिणाम फुके को शासकीय चिकित्सालय में बुलाने की मांग को लेकर अपना अपना विरोध कर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।





