मुरूम का अवैध उत्खनन रोकने गए वन परी क्षेत्र अधिकारी दिलीप कौशिक पर जेसीबी मशीन चढ़ाकर जान लेने का प्रयास जान की परवाह न कर जेसीबी को किया जप्त

बुलंद गोंदिया। गोंदिया वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भादूटोला जंगल परिसर में अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किया जा रहा था जिसकी गुप्त जानकारी प्राप्त होने पर गोंदिया के वन परीक्षेत्र अधिकारी दिलीप कौशिक द्वारा अपने साथियों के साथ कार्रवाई करने पहुंचे जहां जेसीबी मशीन चालक द्वारा अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य जेसीबी मशीन चढ़ा दी इस दौरान अधिकारी द्वारा जान की परवाह न कर जेसीबी मशीन को जप्त किया।

गौरतलब है की गोंदिया जिले में बड़े पैमाने पर गौण खनिज का अवैध उत्खनन किया जाता है जिसमें वनक्षेत्र की जमीनों के साथ-साथ अन्य शासकीय भूमि से उत्खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। राजनीतिक संरक्षण के चलते खनन माफिया के हौसले बुलंद हो चुके हैं जिन्हें कानून का किसी भी प्रकार का डर नहीं है।
कभी -कभी कोई अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाती है तो उस पर जानलेवा हमला करने से भी यह माफिया के कर्मचारी व माफिया हिचकते नहीं है।
इसी प्रकार का एक मामला 17 जुलाई की रात 2:30 बजे के दौरान सामने आया गुप्त जानकारी के आधार पर वन परी क्षेत्र अधिकारी दिलीप कौशिक अपने तीन से चार साथियों के साथ भादूटो ला जंगल परिसर में चल रहे अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे उनके पहुंचने के पहले ही दो ट्रैक्टर मुरूम लेकर घटनास्थल से रवाना हो चुके थे।
जब वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा जेसीबी चालक को रोका गया तो जेसीबी चालक आरोपी दिनेश महारवाड़े द्वारा दिलीप कौशिक पर जेसीबी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।


वन अधिकारी द्वारा जैसी पर चढ़कर मशीन पर चढ़कर जब मशीन को जप्त करने का प्रयास किया गया तो आरोपी ड्राइवर द्वारा जेसीबी क्र एमएच 35 ए डब्लू 2084 को तेज गति करीब 150 मीटर तक लेकर गया व मार्ग पर टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया ।
लेकिन अधिकारी द्वारा सतर्कता व साहस बरतते हुए अपनी जान की परवाह नहीं की इस भागम भाग में अधिकारी जेसीबी मशीन से गिर गया वह आरोपी मशीन लेकर भाग गया। ]
इसके पश्चात वन परीक्षेत्र अधिकारी दिलीप कौशिक द्वारा फिल्मी स्टाइल में उसका पीछा किया गया जहां अधिकारी द्वारा पीछा किए जाने के चलते आरोपी द्वारा जेसीबी मशीन को ग्राम खातिया के समीप जेसीबी को छोड़कर फरार हो गया।

उपरोक्त मामले में जेसीबी चालक आरोपी दिनेश महारवाडे वह मालक कृष्णा फुंडे के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरूकी।
यह कार्रवाई गोंदिया वन विभाग के उपवन संरक्षक पवन जोंग, सहायक वन संरक्षक अविनाश मेश्राम के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी दिलीप कौशिक द्वारा की गई।

Share Post: