मार्ग से जा रहीं मारोती कार पर गिरा पेड़ 2 की घटनास्थल पर मौत 3 जख्मी 2 दिन में दूसरा हादसा

बुलंद गोंदिया। गोंदिया -कोहमारा मार्ग पर 9 जुलाई बुधवार की सुबह 9:00 से 9:30 बजे के दौरान मार्ग से जा रही मारोती कार पर अचानक मार्ग के किनारे का पेड़ भरभरा कर गिर गया इस हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह 3 गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

गौरतलब है की गोंदिया जिले में गत तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मार्गो के किनारे के बरसों पुराने पेड़ों की जड़ कमजोर हो चुकी है जिसके चलते पेड़ मार्ग पर गिरकर हादसों का कारण बन रहे हैं।
गोंदिया जिले में दो दिनों में इस प्रकार का दूसरा हादसा घटित हुआ है जिसमें पहले हादसे में एक दो पहिया पर तथा दूसरे हादसे में एक कार पर पेड़ गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई वह 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बुधवार 9 जुलाई की सुबह 9:00 से 9:30 बजे के दौरान गोंदिया से कोहमारा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप मार्ग से जा रही मारुति कार क्रमांक एम.एच 31 सी आर 1549 पर एक मार्ग के किनारे का आम का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा।
हादसा इतना भीषण था कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वह इसमें दबाकर वासुदेव मसराम खेड़कर उम्र 60 वर्ष, आनंद राव मनीराम राउत उम्र 50 वर्ष सड़क अर्जुनी निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वह ऋतिक राजेश दिघोर उम्र 22 वर्ष सड़क अर्जुनी। राजू रूपलाल चौरागडे उम्र 46 वर्ष गोंदिया ,अनिल रामकिशन चौधरी उम्र 46 वर्ष जख्मी हो गए सभी ज़ख्मियों को उपचार के लिए सड़क अर्जुनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कर कर उपचार शुरू किया गया।
मार्ग पर गिरे पेड़ को नगर पंचायत सड़क अर्जुनी ,हाईवे पुलिस वह स्थानीय नागरिकों की सहायता से हटाकर मार्ग को व्यवस्थित रूप से शुरू किया गया।

2 दिन में दूसरा हादसा
गोंदिया जिले में बारिश के दौरान मार्ग से जा रहे हैं वाहनों पर पेड़ गिरने की यह दो दिन में दूसरी घटना घटित हुई है।
पहली घटना तिरोडा तहसील में घटित हुई जिसमें दो पहिया पर मोटरसाइकिल पर पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई थी। वह आज सड़क अर्जुनी तहसील के कोहमारा मार्ग पर कार पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हुई है।

Share Post: