संगीतमय पार्थिव रुद्राभिषेक व महाकाल की महागाथा गोपुरी गोंदिया में 20 जुलाई को

बुलंद गोंदिया। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक वह महाकाल की महागाथा का आयोजन श्री कृष्ण गोरक्षण सभा ,श्री बोल बम सेवा समिति, श्री कृष्ण गोरक्षण महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 20 जुलाई को श्री कृष्णा गोरक्षण (पांजरापोल) गौशाला गोपुरी पिंडकेपार रोड पर आयोजित किया गया है।

जिसमें भगवान भोलेनाथ के पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर दोपहर 2:00 बजे से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

इसके पश्चात शाम 6:30 बजे से महाकाल की महागाथा पुनीत राजा ग्रुप जबलपुर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
जिसमें सती वियोग, गंगा “अवतरण, श्री गणेश प्रकट उत्सव, भस्म की होली व महा आरती की जाएगी।

संगीतमय पार्थिव रुद्राभिषेक व महाकाल की महागाथा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होकर इसका पुण्य लाभ लेने का आवाहन आयोजन समितियां द्वारा किया गया है।

Share Post: