बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते तहसील में अतिवृष्टि दर्ज की गई वह जिले में 7 जुलाई 2025 को औसत 48.5 मिमी बारिश दर्ज की गई वह मौसम विभाग ने रेड अलर्ट की चेतावनी दी है।
गौरतलब है की मौसम विभाग द्वारा गोंदिया जिले में बारिश का रेट अलर्ट घोषित किया गया है।
24 घंटे में जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश हो रही है जिसमे गोंदिया तहसील में 66.4 मिमि व तिरोडा तहसील में 72.9 मिमि बारिश दर्ज की गई है।
तथा दोनों तहसीलों में अतिवृष्टि के साथ ही जिले में औसत 48.5 मिमि बारिश दर्ज हुई है।
24 घंटे से चल रही बारिश के कारण गोंदिया तहसील के पुजारीटोला (कासा) ते मरारटोला तेडवा रास्ता बाढ़ के चलते बाधित हो गया है किंतु उपरोक्त ग्रामों में जाने के लिए पर्यायी मार्ग होने के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं उठाना पड़ रहा है।

पेड़ गिरने से तिरोडा तहसील के ग्राम सातोना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वह उसका बेटा जख्मी हो गया
दो मकान अंशत धराशाई हुए
जिसमें तिरोडा तहसील के ग्राम मुंडीकोटा निवासी किसन लक्ष्मण संतापे का मकान तथा ग्राम कवलेवाडा़ निवासी बुधाराम दूधबरैया के मकान की छत गिरी तथा तिरोड़ी तहसील के ग्राम खौरबोडी निवासी प्रेमलाल टीकाराम परतेती के मवेशियों का गोटा गिरने से दो बकरियां जख्मी हुई है।
शाम 6:00 बजे तक जिले में स्थिति सामान्य बताई गई है जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नदी किनारे ग्रामों के नागरिकों से आवाहन किया गया है की बारिश के चलते हुए नदी नालों के समीप ना जाए।






