रास्ते से जा रही मोटरसाइकिल पर गिरा पेड़ पिता की मौत पुत्र जख्मी

बुलंद गोंदिया। तिरोड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरसी फाटे से बड़ेगांव के बीच ग्राम सातोना मोड पर मार्ग से दोपहिया वाहन से जा रहे सवार पर एक बड़ा पुराना पेड़ गिर गया जिसमें पिता जिवचंद यादोराव बिसेनउम्र 46 वर्ष की मौत हो गई वहीं उसका पुत्र चिराग बिसेन 16 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गौरतलब है की गोंदिया जिले में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है साथ ही इस दौरान हवा तूफान का जोर भी दिखाई दे रहा है,तेज बारिश के चलते मार्गो के किनारे के कुछ कमजोर पेड़ भरभर कर मार्ग पर गिर गए।
इसी के चलते तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ेगांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य जिवचंद यादोराव अपने पुत्र चिराग बिसेन को स्कूल छोड़ने के लिए सुबह 7:00 बजे के दौरान बड़ेगांव बिरसी फाटा से अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एम 35 एपी 9370 से जा रहा था कि अचानक ग्राम सातोंना के समीप पावर हाउस मार्ग के मोड पर सड़क के किनारे का एक पुराना विशाल पेड़ हवा तूफान की वजह से कमजोर होकर मोटरसाइकिल पर आ गिरा इस भीषण दुर्घटना में पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई उसका पुत्र चिराग बिसेन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जिसे उपचार के लिए तिरोडा के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन स्थिति चिंताजनक होने से उसे आगे के उपचार के लिए गोंदिया रेफर किया गया।
उपरोक्त मामले में तिरोडा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

Share Post: