शहीद डॉक्टर लेफ्टिनेंट सौम्य असाटी सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के आमगांव के मूल निवासी भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस दिल्ली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप पर कार्यरत डॉ. लेफ्टिनेंट सौम्य सतीश असाटी का सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 16 जून को आमगांव के बाघ नदी साकरीटोला घाट मोक्ष धाम पर किया गया।
कम समय में ही अपनी बनाई विशिष्ट पहचान
डॉ सौम्य यह कुशाग्र बुद्धि के सेवाभावी व अनुशासन प्रिय नौसेना अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने नीट परीक्षा में देश में 1852 वा क्रमांक प्राप्त कर पुणे से एमबीबीएस डॉक्टर की पढ़ाई की थी तथा एक वर्ष पूर्व ही उनकी नियुक्ति नौसेना में सर्जन सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुई थी कम समय में ही उन्होंने अपनी चिकित्सा कौशल्या से नौसेना में अपनी एक विशिष्ट पहचान निर्माण की थी।

भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉक्टर लेफ्टिनेंट सौम्य असाटी विशाखापट्टनम में कार्यरत 14 जून को अपनी सेवा के दौरान डॉक्टर असाटी अपनी सहकर्मी डॉक्टर मेघा रावत के साथ हॉर्बर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो पहिया वाहन से जा रहे थे।


इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा उन्हें टक्कर मार दी इस भीषण दुर्घटना में दोनों नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई, इस दुखद घटना की जानकारी उनके पैतृक गांव आमगांव परिसर में फैलते ही संपूर्ण जिले में शोक व्याप्त हो गया।


इस हादसे की आधिकारिक जानकारी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर किशनुन्नी टी.एस. द्वारा कामठी सेना कैंप के कमांडर को पत्र द्वारा दी।

इसके पश्चात डॉक्टर सौम्य का पार्थिव शरीर विशाखापट्टनम से हैदराबाद हवाई मार्ग से गोंदिया बिरसी विमानतल पर लाया गया जहां से सड़क मार्ग से आमगांव लाया गया तथा नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर वंशज को अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई।

सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
डॉक्टर लेफ्टिनेंट सौम्य असाटी का बाघ नदी साकरी टोला घाट मोक्ष धाम में संपूर्ण सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ सलामी व नौसेना के शिष्टाचार के अनुसार अंतिम विदाई दी गई ।

अंतिम संस्कार के समय भारतीय नौसेना के अधिकारी, गोंदिया जिला पुलिस दल के अधिकारी, रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक रमेश चाकाटे, जय हिंद फाऊंडेशन गोंदिया जिला, शासकीय पुनर्व नियुक्ति पूर्व सैनिक संगठन महाराष्ट्र राज्य गोंदिया जिला व राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उप विभागीय अधिकारी कविता गायकवाड ,तहसीलदार मोनिका काबंडे ,उप विभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामें , पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे ,विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, परिजन, रिश्तेदार मित्र परिवार तथा बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिक उपस्थित थे।

 

Share Post: