देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी को रावणवाड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। रावणवाडी़ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगरुटोला/ लंबाटोला से पांजरा मार्ग पर मिली गुप्त जानकारी के आधार पर नाकाबंदी कर एक आरोपी के पास से देसी पिस्तौल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून रावणवाडी़ पुलिस को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई जिस पर पुलिस निरीक्षक द्वारा इसकी पुष्टि कर ग्राम मंगरुटोला/ लंबाटोला से पांजरा मार्ग की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर 12 से 1 बजे के दौरान नाकाबंदी की।
इस दौरान उपरोक्त मार्ग पर जब एक व्यक्ति सफेद थैली के साथ दिखाई दिया जब उसे रोक कर पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना नाम मंगरुटोला/ लंबाटोला निवासी राजू हीरालाल मेश्राम उम्र 42 वर्ष बताया। पंचों के समक्ष उसकी तलाशी लेने पर उसके पास की एक सफेद थैली में देसी कट्टा प्राप्त हुआ
जिसकी अंदाजन कीमत 15000 बताई गई। पूछताछ के दौरान देसी कट्टा उसने कहां से लिया तो इस संदर्भ में उसने किसी भी प्रकार का समाधान कारक जवाब नहीं दिया।
इस मामले में रावणवाड़ी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय हथियार कानून की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच सपोनी नावकार द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त करवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरव भामरे अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा उप विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में रावणवाडी़ पुलिस थाने के निरीक्षक वैभव पवार ,पुलिस उप निरीक्षक पूजा जाधव ,हेड कांस्टेबल जगत बर्वे,गिरीश पांडे ,पोना सुशील मल्लेवार,पोसी बुराडे, लेकुरवाले ,तथा चालक खरवड़े द्वारा की गई।

Share Post: