बुलंद गोंदिया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों का धर्म पूछ कर 28 हिंदू पर्यटकों की आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर जघन्य हत्या कर दी थी जिसके विरोध स्वरूप गोंदिया में सकल हिंदू समाज द्वारा सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर स्वयंफुर्ति से शाम 5 से 9:00 बजे तक बंद रखा व जनाक्रोश रैली निकल कर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे बाजी की साथ ही 7:45 से 8:00 तक सभी प्रतिष्ठानों व घरों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट किया।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटन के लिए आए पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर हिंदू पर्यटकों पर अंधाधुंध गोली चलाते हुए 28 नागरिकों की जघन्य हत्या कर दी थी। जिसका विरोध संपूर्ण देश में किया जा रहा है इस हत्याकांड का विरोध के लिए गोंदिया में सकल हिंदू समाज द्वारा शनिवार 26 अप्रैल की शाम 05 से 9:00 बजे तक सांकेतिकबंद का आवाहन किया था जिसे संपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व राजनीतिक दलों ने समर्थन देकर स्वयं फुर्ति से बंद रख रखा।

जनाक्रोश मोर्चा निकाल पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी
आतंकवाद का विरोध करने व शहीदों शाहिद नागरिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 6:00 बजे नेहरू प्रतिमा पर जमा होकर जनाक्रोश मोर्चा शहर में निकला गया यह मोर्चा नेहरू प्रतिमा, स्टेडियम, खोजा मस्जिद चौक, गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा ,प्रभात टॉकीज, गुरु नानक गेट, जय स्तंभ चौक डॉ बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा होते हुए वापस नेहरू प्रतिमा पर पहुंचा। मोर्चे में शामिल हजारों की संख्या में शामिल नागरिकों द्वारा पाकिस्तान व पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

सामूहिक श्रद्धांजलि
नेहरू प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन के सकल हिंदू समाज द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए नागरिकों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ब्लैक आउट
आतंकवाद के खिलाफ वह शाहिद नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में श्याम 7:45 से 8:00 तक सभी प्रतिष्ठानों की वह घरों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट किया गया।

हजारों की संख्या में शामिल नागरिक
सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित किए गए जनाक्रोश मोर्चा व स्वयं फुर्ति बंद को नागरिकों द्वारा भारी प्रतिसाद देते हुए बंद रखने के साथ ही हजारों की संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी संख्या में महिला व मुस्लिम समाज के नागरिक भी शामिल
जनाक्रोश रैली वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित रैली व सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर शामिल हुई।
इसके के साथ ही मुस्लिम संगठनों द्वारा भी समर्थन देकर इसमें शामिल हुए तथा आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।





