शहर के मार्गो पर अतिक्रमण, शहर पुलिस की कारवाई किया चालान, नगर परिषद प्रशासन बना मुक दर्शक कार्यप्रणाली पर लग रहा सवालिया निशान

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के मार्गों पर बड़े पैमाने पर अस्थाई अतिक्रमण किया गया है जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है जिसे देखते हुए मंगलवार 11 मार्च को शहर पुलिस द्वारा अतिक्रमणकरियो पर कार्रवाई कर चालान किया। वहीं अतिक्रमण पर नगर परिषद प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है व कार्रवाई न करने चलते नप की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाते दिखाई दे रहे।

गौरतलब है की अतिक्रमण की समस्या के चलते गोंदिया शहर की स्थिति बदहाल हो चुकी है तथा संपूर्ण देश में गोंदिया की पहचान एक अतिक्रमणकारियों के शहर के रूप में बन चुकी है। जहां मार्गो से निकलना भी मुश्किल हो जाता है दुकानदार दुकान में समान कम वह मार्गों पर अधिक सजाते हैं।
मकान का निर्माण करने वाले अपनी जमीन पर नहीं शासकीय,सार्वजनिक व नगर परिषद के सड़क की जमीन पर सीडी निर्माण कर नाली को बंद कर शहर में गंदगी को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
जिस पर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती सिर्फ अदृश्य शक्तियों के इशारे पर ही मुख्याधिकारी लाव लश्कर के साथ कारवाई करने पहुंचते हैं। लेकिन कारवाई स्थल पर अचानक फिर से कोई अदृश्य शक्तियों का विशेष निर्देश मिलने पर बिना किसी कार्रवाई के लौट आते हैं। 

अतिक्रमण के चलते स्थिति बदल हो चुकी है।
त्योहारों के समय तो शहर की स्थिति और भी बढ़ता हो जाती है यदि कोई नागरिक सामान लेनेबाजार निकलता है तो सुबह का निकला हुआ शाम को ही घर पहुंच पाता है। इस स्थिति को सुधारने के लिए शहर पुलिस विभाग द्वारा मार्गो पर किए गए अतिक्रमण जिसमें नेहरू चौक से गोरेलाल चौक तक के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की जिसमें अतिक्रमणकारियो पर चालान किया तथा चालान का दंड उन्हें न्यायालय में जाकर भरना होगा।

नगर परिषद कार्यालय के सामने भारी अतिक्रमण
गोंदिया नगर परिषद के सामने के मार्ग पर भारी अतिक्रमण होने के चलते प्रतिदिन जाम लगा रहता है इसके साथ ही चना लाइन। सब्जी मंडी,लोहा लाइन, जैसे प्रमुख मार्गों पर दुकानदार अपनी दुकान का पूरा सामान रोड में लाकर जमा देते हैं जिससे दोपहिया वाहन भी निकलना मुश्किल हो जाता है किंतु नगर परिषद प्रशासन को यह सब स्थिति दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि मुख्याधिकारी नगर परिषद महीने में एक दो बार ही आते हैं।

पुलिस की कार्रवाई अस्थाई अतिक्रमण कार्यों में खलबली
मार्गो पर अतिक्रमण के चलना भी मुश्किल हो चुका है इस कारन मार्गो परआए दिन विवाद की भी स्थिति निर्माण होती है। शहर की यातायात व्यवस्था व त्यौहारों को देखते हुए नागरिकों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए शहर पुलिस द्वारा अतिक्रमणकरियो पर कार्रवाई की गई।
इसकी जानकारी शहर में लगते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।

निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने का ही ठेका लेते नगर परिषद के अधिकारी
सार्वजनिक व सरकारी संपत्ति पर के अतिक्रमणकरियो पर कार्रवाई नगर परिषद द्वारा नहीं की जाती सिर्फ जहां आर्थिक लेनदेन होता है जिसमें निजी संपत्तियों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नगर परिषद के अधिकारी तुरंत हरकत में आकर अतिक्रमण की कार्रवाई करने के लिए पहुंच जाते हैं। जिसमे भी अनेकों बार उन्हें अपने लव लस्कर के साथ बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ता है।
नगर परिषद की इस कार्रवाई पर नागरिकों द्वारा सवालिया निशान लगाया जाता हैं किंतु नगर परिषद प्रशासन पर इसका किसी भी प्रकार का असर नहीं होता।
शहर पुलिस की चेतावनी
गोंदिया शहर पुलिस विभाग द्वारा अतिक्रमणकरियो को चेतावनी दिए कि वह अपनी सीमा में रहकर ही व्यापार करें मार्गो पर अतिक्रमण कर शहर की व्यवस्था को बिगड़ने का कार्य न करेंअन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

कार्रवाई के बाद कुछ ही घंटे में स्थिति जस की तस
अतिक्रमणकरियो पर शहर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी विवेक यादव, देवानंद मलकाम, मछिंद्र लांजेवार द्वारा चालान की कार्रवाई दोपहर 12:00 बजे की गई जिसमें कुछ समय तो स्थिति ठीक रही लेकिन कुछ ही घंटे के बाद फिर से अतिक्रमण की स्थिति जस की तस चुकी थी।

Share Post: